Sahitya Akademi Award 2022: हिंदी में बद्री नारायण , अंग्रेजी में अनुराधा रॉय होंगे सम्मानित

Sahitya Akademi Award 2022:

Sahitya Akademi Award 2022: हिंदी में बद्री नारायण , अंग्रेजी में अनुराधा रॉय होंगे सम्मानित

Sahitya Akademi Award 2022:  नयी दिल्ली !  साहित्य अकादमी ने गुरुवार को अपने प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 की घोषणा की। हिंदी के लिए कवि बद्री नारायण, अंग्रेजी के लिए उपन्यासकार अनुराधा रॉय और उर्दू के लिए उपन्यासकार अनीस अशफाक को इस साल का साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा।


Sahitya Akademi Award 2022:  अकादमी के सचिव के. श्रीनिवास राव ने आज बताया कि साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ चन्द्रशेखर कबार की अध्यक्षता में आयोजित अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में पुरस्कार के लिए चयनित साहित्यकारों की सूची को अनुमोदित किया गया है। इस बार कुल 23 भाषाओं की रचानाओं के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कारों का एलान किया गया है। इनमें सात कविता संग्रह, छह उपन्यास, दो कहानी संग्रह, दो साहित्य समालोचना, तीन नाटक और एक आत्मकथा समेत कुछ अन्य रचनाएं शामिल हैं।


Sahitya Akademi Award 2022: साहित्य अकादमी पुरस्कार एक साहित्यिक सम्मान है जिसे साहित्य अकादमी हर साल साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है। भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भारतीय भाषाओं के अलावा ये राजस्थानी और अंग्रेज़ी भाषा सहित कुल 24 भाषाओं में प्रदान किया जाता है। पहली बार साहित्य अकादमी पुरस्कार साल 1955 में दिए गए थे।


कविता लेखन के लिए रश्मि चौधरी (बर), बद्री नारायण (हिंदी), अजित आजाद (मैथिली), कोइजम शांतिबाला (मणिपुरी), गायत्रीबाला पांडा (ओडिआ), जनार्दन प्रसाद पाण्डेय ‘मणि’ (संस्कृत), कजली सोरेन (संताली) को। कहानी लेखन के लिए मनोज कुमार गोस्वामी (असमिया), सुखजीत (पंजाबी)। अंग्रेजी में उपन्यास लिखने के लिए अनुराधा रॉय, काेंकणी में माया अनिल खरंगटे, मराठी भाषा में प्रवीण दशरथ बांदेकर, तमिल में एम. राजेंद्रन, तेलगु में मधुरांतकम नरेंद्र और उर्दू में उपन्यास लिखने के लिए अनीस अशफाक को यह पुरस्कार मिलेगा।


कश्मीरी भाषा में साहित्यिक समालोचना के लिए कश्मीरी फारूक फयाज और मलयालम में एम. थॉमस मैथ्यू का चयन किया गया है। डोगरी भाषा में नाटक लिखने के लिए वीणा गुप्ता, नेपाली में केबी नेपाली और राजस्थानी भाषा में कमल रंगा को नाटक लिखने के लिए पुरस्कृत किया गया है।


गुजरात में आत्मकथात्मक निबंध के गुलाम मोहम्मद शेख को, कन्नड भाषा में लेख संग्रह के लिए मुडनाकुडु चिन्नास्वामी तथा संक्षिप्त सिंधी साहित्य इतिहास के लिए कन्हैयालाल लेखवाणी (सिंधी) को पुरस्कृत किया गया है।
साहित्य अकादमी पुरस्कार में विजेताओं को एक लाख रुपये नकद राशि, शॉल और ताम्रपत्र दिया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU