Rashifal Today 6 July 2023 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…पढ़िए दैनिक राशिफल

Rashifal Today 6 July 2023 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन...पढ़िए दैनिक राशिफल

Rashifal Today 6 July 2023 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…पढ़िए दैनिक राशिफल

 

Rashifal Today 6 July 2023 : मेष राशि: इस राशि वालों का दिन तनाव भरा रहने वाला है। पिछले कुछ दिनों से आप जिन छोटी मोटी तकलीफों से परेशान थे, आज वो मन पर हावी हो सकती हैं। आज मेडिटेशन पर ध्यान लगाएं, फायदा होगा।

https://jandhara24.com/news/165043/deputy-cm-ts-singhdev/

Rashifal Today 6 July 2023 : वृष राशि: इस राशि वालों आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप दवाई या सौन्दर्य प्रसाधन उद्योग में निवेश करेंगे तो वो काफी फायदेमंद साबित होगा।

मिथुन राशि: इस राशि वालों आज का दिन धनलाभ लेकर आया है। समय के साथ महत्वपूर्ण काम पूरे हो जायेंगे। आज इसी ऊर्जा स्तर के साथ काम करेंगे तो बिजनेस में सफलता जरुर मिलेगी।

कर्क राशि: इस राशि वालों आज का दिन पहले से बेहतर रहने वाला है। करियर में उन्नति के लिये आज कोई नया सजेशन आपको मिल सकता है। किसी नये काम को स्टार्ट करने के लिये आज का दिन ठीक है।

Petrol Price : पेट्रोल की कीमत को लेकर क्या बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी….

सिंह राशि: इस राशि वालों आज किसी बात को लेकर मन में उलझन रहेगी। पिछले कुछ दिनों से अलग अलग दिशाओं में आपका मन उतार-चढ़ाव की स्थिति में है और निर्णय लेने में आप असमर्थ रहेंगे।

कन्या राशि: इस राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा रहेगा। अचानक मुनाफे के ज़रिए आर्थिक हालात में सुधार आयेगा। इस राशि के छात्र आज ऐसा काम करेंगे, जो क़ाबिले-तारीफ़ होगा और आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी ।

तुला राशि: इस राशि वालों आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज आपका तीर उस निशाने पर जाकर लगेगा जहां आप सोच रहे थे। आज धैर्य को बनायें रखने की जरुरत है, आपने जो चाहा था वो आपको मिलेगा।

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों आज ताज़ा फूल की तरह अपने व्यवहार में ताज़गी बनाए रखें। दोस्तों के साथ दिन हंसी-मजाक में बीतेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं।

धनु राशि: इस राशि वालों आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। कारोबार में आ रही समस्या से आपका तनाव बढ़ सकता है। अच्छा होगा आज अपने कामों की सूची पहले बनाकर काम करें तो फायदा होगा।

मकर राशि: आज का दिन यात्रा में बीतेगा। ऑफिस से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज परिवारवालों के साथ टाइम स्पेंड करने से आपका मन प्रसन्न हो जायेगा।

कुंभ राशि: इस राशि वालों आज अपने लक्ष्य के लिए गंभीरता से कोशिश करें, जिसका सुखद फल आपको जरुर मिलेगा। आप पहले से जिन योजना को लागू करने को सोच रहे थे आज उन्हें मूर्त रूप देने का समय आ गया।

मीन राशि: इस राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप कुछ नयी प्लानिंग बनाएंगे जिससे बिजनेस में बढ़ोतरी के नये रास्ते मिलेंगे। आज अपनी व्यक्तिगत साज-सज्जा पर ध्यान दें।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU