Raipur Breaking भाजपा उम्मीदवारों ने छत्तीसगढ़ में सबसे कम एवं सबसे ज्यादा मतों से दर्ज की जीत 

Raipur Breaking

Raipur Breaking भाजपा उम्मीदवारों ने छत्तीसगढ़ में सबसे कम एवं सबसे ज्यादा मतों से दर्ज की जीत

 

Raipur Breaking रायपुर !  छत्तीसगढ़ का 90 में से 22 सीटों पर जीत हार का अन्तर 10 हजार से भी कम का रहा।सबसे कम 16 मतों से एवं सबसे अधिक 67719 मतों से जीत भाजपा उम्मीदवारों के नाम रही।


राज्य में कल हुई मतगणना में कांकेर सीट से भाजपा के उम्मीदवार आशाराम नेताम ने महज 16 मतों से जीत दर्ज की।इसी प्रकार अम्बिकापुर सीट पर भाजपा के राजेश अग्रवाल ने महज 94 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव को शिकस्त दी।सांसद एवं पत्थलगांव से भाजपा की प्रत्याशी गोमती साय ने कांग्रेस प्रत्याशी को 255 मतों से शिकस्त दी।इसी प्रकार बिन्द्रानवागढ़ सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार जनक धुव्र ने 816 मतों से जीत दर्ज की।


Raipur Breaking  भिलाई नगर सीट पर कांग्रेस के देवेन्द्र यादव ने भाजपा के प्रेम प्रकाश पांडेय को 1264 मतों से हराया जबकि कोन्टा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी एवं मंत्री कवासी लखमा ने 1981 मतों से जीत दर्ज की।इसी प्रकार धमतरी सीट पर कांग्रेस के ओकार साहू ने 2606 मतों से तथा बीजापुर सीट पर कांग्रेस के विक्रम मंडावी ने 2706 मतों से जीत दर्ज की।लैंलूगा से कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार ने 4176 मतों से तथा भरतपुर-सोनहत सीट पर भाजपा प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने 4919 मतों से जीत दर्ज की।


Raipur Breaking साजा से भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू ने 5196 मतों से,केशकाल से भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम ने 5560 मतों से तथा खैरागढ़ सीट से कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने 5634 मतों से जीत दर्ज की।बस्तर सीट से कांग्रेस के लखेश्वर बघेल ने 6434 मतों से जांजगीर चापा सीट से कांग्रेस के व्यास धुव्र ने 6971 मतों से तथा कोटा सीट से कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव ने 7957 मतों से जीत दर्ज की।

कुरूद सीट से भाजपा के अजय चन्द्राकर ने 8090 मतों से,चित्रकोट सीट से भाजपा के विनायक गोयल ने 8370 मतों से तथा बिल्हा सीट पर भाजपा के धरम कौशिक ने 8957 मतों से जीत दर्ज की।बेमेतरा सीट से भाजपा के दिपेश साहू ने 9134 मतों से तथा धर्मजयगढ़ सीट पर कांग्रेस के लालजी राठिया ने 9637 मतों से जीत दर्ज की।

 

Ayushman Health Scheme लोकसभा में उठा आयुष्मान योजना से गरीबों को वंचित रखने का मुद्दा


सबसे अधिक मतों से भाजपा के रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने जीत दर्ज की।लगातार आठवीं बार निर्वाचित श्री अग्रवाल ने कांग्रेस के राम सुंदर दास को 67719 मतों से शिकस्त दी।इसके अलावा भाजपा के रायगढ़ से प्रत्याशी ओ.पी.चौधरी ने 64443 मतों से,लोरमी से प्रत्याशी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ने 45981 से तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगाव से भाजपा प्रत्याशी डा.रमन सिंह ने 45084 मतों से जीत दर्ज की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU