Prime Minister Narendra Modi  राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश के लोगों में आई नई चेतना

Prime Minister Narendra Modi  

Prime Minister Narendra Modi भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम नगरी के व्यापारियों के व्यवसाय में 100 गुना बढ़ोत्तरी

 

Prime Minister Narendra Modi देवरिया !   भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने यहां रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने के बाद बताया कि  मोदी ने मन की बात में कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश के लोगों में नया माहौल बना तथा नई चेतना आई है।


Prime Minister Narendra Modi सदर सांसद श्री त्रिपाठी ने मेहड़ा पुरवा के सोमनाथ शक्तिकेंद के बूथ संख्या 192 पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने नए भारत की उभरती तस्वीर को रेखांकित करते हुए बताया कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक नई उमंग और नई तरंग के साथ देश के लोगों में नई चेतना का विस्तार हो रहा है, आने वाला समय महिलाओं के लिए एक नई दिशा तय करेगा । उन्होंने बताया कि इस साल गणतंत्र दिवस की परेड पर महिलाओं की भागीदारी जोरदार रही, सरकार की महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक अच्छा संकेत है।


सदर विधायक डा शलभ मणि त्रिपाठी ने बैतालपुर के ग्राम बांकी में बूथ संख्या 154 पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनते हुए बताया कि, प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश के लोगों ने 14 से 21 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति लोगों में उत्साह भरने का कार्य किया और सफाई के प्रति सबको जागरूक होने का संदेश दिया। भगवान राम के प्रति जनमानस में अटूट श्रद्धा और विश्वास है और इसी विश्वास का ये नतीजा है कि अयोध्या में रोजाना लाखों श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है।


Prime Minister Narendra Modi  विधान परिषद सदस्य डा रतनपाल सिंह ने भलुअनी ब्लाक के नकडिहा प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 331 पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। उन्होंने कहा कि देश एक कुशल नेतृत्व के हाथों में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है, केंद्र और प्रदेश सरकार के द्वारा हर क्षेत्र में उत्तरोत्तर विकास हो रहा है।

Congress MP Rahul Gandhi जलपाईगुड़ी से राहुल करेंगे‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ फिर से शुरू

प्रधानमंत्री ने 22 जनवरी को देव से देश और राम से राष्ट्र की बात कही थी, भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम नगरी के व्यापारियों के व्यवसाय में 100 गुना बढ़ोत्तरी हो गई है। जिससे नए रोजगार का सृजन भी हो रहा है।आर्थिक रूप से अब भारत और मजबूत हो रहा है।2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का प्रधानमंत्री का सपना सभी के सहयोग से पूर्ण होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU