Prime Minister Modi प्रधानमंत्री  मोदी के सपनों का भारत बनाने सबका योगदान जरूरी : स्वास्थ्य मंत्री 

Prime Minister Modi

Prime Minister Modi मनेंद्रगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

Prime Minister Modi अयोध्या में प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर दिवाली मनाने लोगों से किया आग्रह

 

 

Prime Minister Modi रायपुर !   स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल आज अपने गृह जिले मनेन्द्रगढ़ में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री  मोदी के सपनों के भारत को बनाने बहुत बड़ा अभियान है, इसमें सबका योगदान जरूरी है। जिसमें लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ भी तुरंत मिल रहा है।

Prime Minister Modi  प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में 38 करोड़ खातों का खुलवाना एक ऐतिहासिक कदम है। माता एवं बहनों के नाम से निःशुल्क गैस चूल्हा और गैस सिलेंडर देना। अब माताओं और बहनों की आंखे धुएं से नहीं जलती।

 

 

 

आम आदमी ने कभी सोचा नहीं था कि वह भी पक्के मकान में रह सकेगा। पर उनके लिए प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया कि हर गरीब परिवार को पक्का का मकान मिले। छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास के 18.50 लाख अधूरे आवास को पूर्ण करने निर्णय लिया है।

Prime Minister Modi   जायसवाल ने सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि 22 जनवरी 2024 को 500 सालों के बाद प्रभु श्रीराम की अपने अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। आप लोग भी इसके सहभागी बने अपने शहर, मंदिर और घर को साफ-सफाई रखते हुए खूब सजाये, दिये जलाये, दिवाली की तरह मनाएं। उन्होंने लोगों से योजनाओं में शामिल होने के लिए पंजीयन कराने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान खेलो इंडिया और खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। महमूद अन्सारी ने प्रधानमंत्री आवास, मिनल मिश्रा में मातृत्व वंदना के तहत अपने अनुभव को मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत लाभार्थी ने साथ के साझा किया।

ऑन स्पॉट सर्विस- स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल के आने पर लोगों में बहुत ज्यादा उत्साह देखने को मिला। स्वास्थ्य विभाग के योजना का लाभ लेते हुए 80 लोगों का ओपीडी हुआ, जिसमें 38 सिकलसेल के मरीज पाये गये। इसी प्रकार टी.बी. के 40 मरीज पाये गये। उज्ज्वला योजना के 170 आवेदन जमा किये गये। खाद्य विभाग से 588 राशन कार्ड बनाने के आवेदन जमा किये गये। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना हेतु 77 आवेदन जमा हुये। प्रधानमंत्री स्वनिधि के 67 आवेदन जमा किये गये। प्रधानमंत्री आवास के लिए 583 आवेदन जमा किये गये। इसी प्रकार पेंशन के कई आवेदन जमा किये गये।

 

हितग्राहियों को किया जायसवाल ने किया चेक का वितरण

Chief Minister Vishnu Dev Sai मुख्यमंत्री ने सपत्नीक पमशाला के शिव जी व राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचकर किया दर्शन

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के पात्रताधारी हितग्राहियों को  जायसवाल द्वारा चेक वितरित किए गए। जिसमें कौशल्या देवी को 2 हजार, श्री विनोद कुमार,  पुष्पा यादव,  सावित्री,  संदीप, दिनेश गुप्ताको 10-10 हज़ार,  अरविंद अग्रवाल को 20 हजार रूपये, अजय प्रताप,मो. सफी श्री दीप चन्द गुप्ता को 50-50 हजार रुपए के चेक वितरित किए गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU