PM Modi प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे करगिल , सेना के जवानों के साथ मनाएंगे दीपावली

PM Modi

PM Modi प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे करगिल

PM Modi करगिल ! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार नौवीं बार दीपोत्सव पर जवानों के संग दीपावली मनाने के लिए सोमवार को करगिल पहुंच गए हैं। PM मोदी यहां सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाकर उनका मनोबल ऊंचा करेंगे।

PM Modi मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद हर साल दीपावली के अवसर पर सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाते हैं। श्री मोदी सेना के जवानों के साथ पिछले आठ साल से दीपावली का पर्व मनाते आ रहे हैं। इस बार भी अपनी परंपरा को आगे बढाते हुए वह जम्मू कश्मीर के करगिल द्रास में पहुंचे। प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर सेना के जवानों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

PM Modi गौरतलब है कि दीपावली पर्व से पूर्व श्री मोदी 21 अक्टूबर को बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ पहुंचे और उनके दर्शन किए। इसके बाद रविवार को प्रधानमंत्री अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल हुए। श्री मोदी ने अयोध्या पहुंचकर वहां विराजमान रामलला के दर्शन किए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU