Parineeti Chopra’s wedding : शादी में परिणीति चोपड़ा ने पहना बेशकीमती हरे पत्थर से बना हार….कीमत जान हो जाएंगे हैरान

Parineeti Chopra's wedding : शादी में परिणीति चोपड़ा ने पहना बेशकीमती हरे पत्थर से बना हार....

Parineeti Chopra’s wedding : शादी में परिणीति चोपड़ा ने पहना बेशकीमती हरे पत्थर से बना हार….

 

बॉलीवुड फिल्मों अक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर 2023 कल उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ होटल में हुई। परिणीति ने शादी के चलते ग्रीन कलर के स्टोन से जड़ी हुई जूलरी पहनी थी जिसमें वह बहुत अच्छी लग रही थीं। क्या आप जानते हैं परिणीति की जूलरी में जो हरे स्टोन लगे हुए थे, वह कौन से थे?

Parineeti Chopra's wedding : शादी में परिणीति चोपड़ा ने पहना बेशकीमती हरे पत्थर से बना हार....
Parineeti Chopra’s wedding : शादी में परिणीति चोपड़ा ने पहना बेशकीमती हरे पत्थर से बना हार….

परिणीति की ज्वेलरी में जो हरे रंग के स्टोन लगे हुए थे, वह जाम्बियन एवं रशियन स्टोन  थे। मनीष मल्होत्रा की ड्रेस के साथ परिणीति ने एंटीक फिनिश वाले अनकट जाम्बियन और रशियन पन्ने से जड़ा हुआ नेकलेस पहना था। झुमके, मांग टिक्का और हाथफूल में भी अनकट डायमंड एवं रूसी पन्ने का इस्तेमाल किया गया था।

जाम्बियन स्टोन को पन्ना नाम से जाना जाता है। यह स्टोन जाम्बिया से आता है तथा बहुत कीमती होता है। पन्ना को राजाओं का रत्न कहा जाता है। जो लोग इन्हें पहनते हैं उनका लुक भी एक दम शाही लगता है। कियारा आडवाणी ने भी अपने रिसेप्शन में पन्ने से जड़ा हार पहना था।

प्रेम के प्रतीक कहे जाने वाले पन्ना स्टोन को विकास, रचनात्मकता, विश्वास एवं आशा का भी प्रतीक माना जाता है। जाम्बियन पन्ने का रंग गहरा हरा होता है तथा इसकी क्लैरिटी भी क्रिस्टल क्लियर होती है। इसका दाम 2500 रुपये प्रति कैरेट से शुरू होता है।

रूस दुनिया में बेहद अच्छी क्वालिटी वाले पन्ने के उत्पादन के लिए जाना जाता है। रूसी पन्ने को प्रकृति की सबसे उत्तम कृतियों में से एक माना जाता है। यह अपनी चमक, मीडियम हरे रंग, टी-क्रिस्टल क्लैरिटी के लिए जाना जाता है। रूसी पन्ने का भाव 1500 रुपये प्रति कैरेट से आरम्भ होता है तथा 150000 रुपये प्रति कैरेट तक जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU