odisha breaking महानदी के बीचों बीच तेज धारा में तीन घंटे तक फंसे 100 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

odisha breaking

odisha breaking महानदी में फंसे 100 से अधिक यात्रियों को बचाया गया

 

odisha breaking केंद्रपाड़ा !  ओडिशा में मंगलवार को दो नावों पर सवार 100 से अधिक यात्रियों को महानदी के बीचों बीच तेज धारा में तीन घंटे से अधिक समय तक फंसे रहने के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया।


odisha breaking सूत्रों ने बताया कि एक नाव में सवार यात्री महाकालपाड़ा के बाहाकुड़ा नौका घाट से पारादीप के मुसाडीहा नौका घाट तक जा रहे थे, तभी तकनीकी खराबी के कारण नाव नदी के बीच में फंस गयी। वहीं, इन्हीं दोनों नौका घाटों के बीच यात्रा कर रही एक अन्य नाव भी यांत्रिक खराबी के कारण नदी की बीच धारा में फंस गयी।

Jagdalpur Breaking नक्सली मुठभेड़ में तीन जवान शहीद, 14 घायल


उन्होंने बताया कि यात्रियाें के फंसे होने की जानकारी मिलने के करीब तीन घंटे बाद बचाव कार्य में लगी एक मशीनीकृत नाव की मदद से महानदी के बीच से सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU