Nice couple from Greece ग्रीस से आये नीस दंपत्ति ने देखी अटल जी की प्रदर्शनी , कहा पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में जानना अच्छा अनुभव

Nice couple from Greece

RAMESH GUPTA

Nice couple from Greece प्रदर्शनी में मौजूद जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक  सुरेंद्र ठाकुर से ली विस्तार में प्रदर्शनी की जानकारी

 

Nice couple from Greece रायपुर । ग्रीस से नीस दंपत्ति भारत पर्यटन के लिए आया है। छत्तीसगढ़ में बस्तर की खूबसूरती सुनकर ये दंपत्ति रायपुर भी आया। आज उन्हें अटल जी तथा छत्तीसगढ़ पर केंद्रित प्रदर्शनी की जानकारी मिली तो वे नालंदा परिसर पहुँचे। यहां उन्होंने जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक सुरेंद्र ठाकुर से विस्तार से प्रदर्शनी की जानकारी ली। श्री ठाकुर से उन्होंने अटल जी के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

Nice couple from Greece ठाकुर ने उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य पहले मध्यप्रदेश का हिस्सा था। अटल जी को लगा कि मध्यप्रदेश काफी बड़ा राज्य है और इसे छोटा होना चाहिए ताकि छत्तीसगढ़ का विकास अच्छे से हो। श्री ठाकुर ने उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ ग्रीस से भी भौगोलिक क्षेत्र में ज्यादा है और ऐसे में इस राज्य के गठन से यहां के रहवासियों का बेहतर विकास हो पा रहा है।

Nice couple from Greece उन्होंने नीस दंपत्ति को बताया कि आप लोगों के लिए क्रिसमस बहुत शुभ दिन होता है। चूंकि छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल जी का जन्मदिन भी 25 दिसंबर को होता है इसलिए ये दिन हमारे लिए खास हो जाता है। उन्होंने पारदर्शी शासन पर जोर दिया इसलिए उनका जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं।

Superintendent of Police Ankur Agarwal उत्तर प्रदेश के बांदा:अवैध असलहा फैक्ट्री का भंड़ाफोड़

नई पीढ़ी को उनके बारे में ज्यादा जानकारी हो, इसलिए जनसंपर्क विभाग ने यह प्रदर्शनी लगाई है। उन्होंने नीस दंपत्ति को विस्तार से छत्तीसगढ़ के परिवेश के बारे में जानकारी भी दी। नीस दंपत्ति ने  ठाकुर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें अनायास ही इस प्रदर्शनी की जानकारी हुई और यह छत्तीसगढ़ तथा भारत की राजनीति को जानने के लिए काफी बढ़िया काम हो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU