New political twist एजेंसी की कार्रवाई में नया राजनीतिक ट्विस्ट

New political twist

New political twist एजेंसी की कार्रवाई में नया राजनीतिक ट्विस्ट

New political twist
New political twist एजेंसी की कार्रवाई में नया राजनीतिक ट्विस्ट

New political twist केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर विपक्षी पार्टियां आरोप लगाती रही हैं कि केंद्र सरकार बदले की भावने से कार्रवाई कर रही है। यह भी कहा जाता रहा है कि विपक्ष को कमजोर करने, उसकी साख खराब करने और उसके कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई हो रही है।

https://jandhara24.com/news/102083/international-yoga-day-many-celebrities-including-home-minister-sahu-mp-saroj-pandey-did-yoga-gave-these-messages/

New political twist  अब इसमें नया ट्विस्ट आ गया है। अब जिसके यहां कार्रवाई हो रही है वह कह रहा है कि भाजपा ने उसे पार्टी तोडऩे का प्रस्ताव दिया था। मनीष सिसोदिया ने कहा है कि भाजपा ने प्रस्ताव दिया था कि वे आम आदमी पार्टी तोड़ दें तो उनको भाजपा मुख्यमंत्री बनाएगी और उनके सारे केस खत्म हो जाएंगे। उनसे पहले यहीं आरोप महाराष्ट्र में शिव सेना के नेता संजय राउत ने लगाए थे। सिसोदिया और संजय राउत दोनों ने आरोप लगाने के बाद यह भी कहा कि वे टूट जाएंगे पर झुकेंगे नहीं।

New political twist
New political twist एजेंसी की कार्रवाई में नया राजनीतिक ट्विस्ट

New political twist अभी कई और जगह से ऐसी बातें सुनने को मिल सकती हैं। जैसे अगर झारखंड में हेमंत सोरेन और उनके परिवार के ऊपर कार्रवाई होती है तो वे या उनके समर्थक कह सकते हैं कि भाजपा उनको अपने साथ आने का प्रस्ताव दे रही थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो गई। वैसे भी एजेंसियों की साख अब ऐसी ही हो गई है कि वे सिर्फ विपक्षी नेताओं के यहां छापे मारते हैं और उन्हीं पर कार्रवाई करते हैं। इस नए राजनीतिक ट्विस्ट से एजेंसियों की साख और खराब होगी।

New political twist विपक्षी पार्टियों को जनता के बीच अपने को पाक साफ दिखाने का एक तरीका इसमें मिल गया है। यह अलग बात है कि भाजपा जिनको प्रस्ताव दे रही है, वे सचमुच टूट जा रहे हैं और भाजपा के साथ चले जा रहे हैं। जैसे महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे शिव सेना के 40 विधायकों के साथ भाजपा में चले गए। उत्तराखंड में अरविंद केजरीवाल ने रिटायर कर्नल अजय कोठियाल को अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाया था और चुनाव के बाद कोठियाल भाजपा में चले गए।

New political twist
New political twist एजेंसी की कार्रवाई में नया राजनीतिक ट्विस्ट

New political twist  आरोप लगाने वाले दोनों नेता सिसोदिया और राउत यह नहीं बता रहे हैं कि भाजपा में से किस ने प्रस्ताव दिया था। सूत्रों के हवाले से आप नेताओं ने मीडिया में खबर चलवाई है कि भाजपा ने फोन किया था। सवाल है कि क्या किसी ने फोन पर कहा कि ‘हेलो मैं भाजपा बोल रहा हूं’? आरोप लगाया है तो फोन करने वाले का नाम बताना चाहिए। इसका कोई मतलब नहीं है कि नाम सही समय पर बताएंगे।

Important to us हमारे लिए भी गौरतलब

New political twist झारखंड में सत्तापक्ष के एक विधायक ने प्रलोभन देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री पर भी मुकदमा दर्ज कराया है। सिसोदिया को भी प्रलोभन देने वाले पर मुकदमा दर्ज कराना चाहिए और कार्रवाई की मांग करनी चाहिए।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU