New delhi breaking ईवीएम का साफ्टवेयर सार्वजनिक करने की मांग, आम जनता का भरोसा हो रहा कम

New delhi breaking

New delhi breaking  ईवीएम का साफ्टवेयर सार्वजनिक करने की मांग की कांग्रेस ने

New delhi breaking  नयी दिल्ली !   कांग्रेस ने साेमवार को राज्यसभा में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का साफ्टवेयर सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा कि इसके प्रति आम जनता का भरोसा कम हो रहा है।

कांग्रेस के सदस्य दिग्विजय सिंह ने सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि ईवीएम के प्रति लोगों में भरोसा कम हाे रहा है। चुनाव आयोग ने 28 राजनीतिक दलों को मिलने का समय नहीं दिया। उन्होंने कहा कि देश में वोट डालने का मकसद खत्म हो रहा है।

उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग को ईवीएम का साफ्टवेयर सार्वजनिक करना चाहिए। वोटर यह अधिकार है। वीवीपैट स्लिप वोटर को दिया जाना चाहिए जो देखने के बाद बाक्स में डाला जा सकता है। इससे लोगों का ईवीएम पर लोगों का विश्वास बढेगा।

New delhi breaking   सिंह ने कहा कि भाजपा फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार 500 साल के बाद भगवान राम को ले आयी है लेकिन नीरव मोदी से जैसे भगाैडों को नहीं ला पायी है। मोदी सरकार अपना वादा पूरा नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी धर्म का प्रयाेेग राजनीति के लिए कर रहे हैं और चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की एक सभा में बजरंग बली का नारा दिया और राम के नाम पर वोट मांगें। उन्होंने कहा कि अगर कोई छोटा राजनीतिक दल ऐसा करता तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो गयी हाेती।

Chhattisgarh Breaking मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद अब तक की सबसे बड़ी रिकॉर्ड धान खरीदी

कांग्रेस सदस्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीब विरोधी है और ऐसी पार्टी असमानता दूर नहीं कर सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU