New delhi breaking संसद की अभेद्य सुरक्षा को भेदते हुए दर्शक दीर्घा से सदन में कूदे दो युवक

New delhi breaking

New delhi breaking संसद की अभेद्य सुरक्षा को भेदते हुए दर्शक दीर्घा से सदन में कूदे दो युवक

New delhi breaking नयी दिल्ली ! संसद की अभेद्य सुरक्षा को भेदते हुए दो युवक आज लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन के भीतर कूद गये और सदन की कार्यवाही तुरंत स्थगित कर दी गयी।

सदन में शून्यकाल की कार्यवाही चल रही थी। पीठासीन अधिकारी राजेन्द्र अग्रवाल कार्यवाही का संचालन कर रहे थे। करीब एक बज कर दो मिनट पर दर्शक दीर्घा से एक युवक कूदा तो श्री अग्रवाल एकदम से अचकचा गये और उन्होंने पूछा कि क्या कोई गिर गया है। सदन में पकड़ो पकड़ो का शोर होने लगा। चंद पलों में ही जैसे ही मामला समझ में आया, श्री अग्रवाल ने कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।

New delhi breaking  बाद में पता चला कि कुल दो लोग कूदे थे। ये दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूदे थे। इन्हें सांसदों ने पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। उनमें एक का नाम सागर बताया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों लोग मैसूर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा दर्शक दीर्घा का पास हासिल करके संसद भवन पहुंचे थे।

Rashtriya Swayamsevak Sangh : उज्जैन में जन्मे मोहन यादव संघ की पहली पसंद

New delhi breaking  विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU