Navratri 2024 माँ काली को समर्पित होता है नवरात्र का सप्तम दिवस

Navratri 2024

Navratri 2024  माँ कालरात्रि 

 

Navratri 2024 जीवन की अज्ञान और तमस भरी काल रात्रि में माँ की ज्ञान रुपी पावन ज्योति सत्मार्ग की ओर प्रेरित करती है। नवरात्र का सप्तम दिवस माँ काली को समर्पित होता है। इसलिए ही इस दिन को कालरात्रि के नाम से भी जाना जाता है।

अम्बे-जगदम्बे से आखिर माँ को काली क्यों बनना पड़ा ? समाज पर, राष्ट्र पर, धर्म पर, संस्कृति पर जब घोर अत्याचार होने लगा। आसुरी शक्तियाँ हावी हो गई तब माँ ने परिस्थिति अनुसार स्वयं शस्त्र धारण कर आसुरी शक्तियों का ना केवल नाश किया अपितु नारी के भीतर छिपी हुईं शक्तियों से समाज को परिचित भी कराया।

अन्याय से, अत्याचार से, सामाजिक कुरीतियों से, विषमताओं से लड़ने में नारी शक्ति के जागरण की बहुत बड़ी आवश्यकता है। एक नए भारत के निर्माण में नारी शक्ति की बड़ी भूमिका है। भक्तों के हित साधन हेतु ममतामय रूप से काली बने माँ के स्वरूप को कोटि-कोटि प्रणाम करते हैं।

 

Daily Horoscope आज का दिन इन राशियों के लिए बेहद शुभदायक , आइये जानें आज की राशिफल

सदैव शुभ फल देने वाली माँ भगवती के सप्तम स्वरूप माता कालरात्रि की कृपा चराचर जगत पर बनी रहे।

जय जगदम्बे 🙏

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU