National Secretary of Congress Party Saraipali विधायक चातुरी नंद के साथ किया चुनाव प्रचार
National Secretary of Congress Party Saraipali सरायपाली : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी माननीय डॉ चंदन यादव और क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद संग ग्राम बेलमुंडी, अतरझोला और चारभांठा पहुंचे और कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को जिताने की अपील की।
इस दौरान ग्रामीणों ने बाजे गाजे के साथ जोरदार स्वागत सत्कार किया। चुनावी चौपाल को संबोधित करते हुए डॉ चंदन यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीबों को छलने का काम कर रही है। देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से तंग है और तानाशाह मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार है। उन्होंने मोदी सरकार की गारंटी को फेल बताया।
National Secretary of Congress Party Saraipali इसी तरह ग्रामीणों को विधायक चातुरी नंद ने भी संबोधित किया। उन्होंने नारी न्याय गारंटी के उद्देश्य को महिलाओं को बताते हुए कांग्रेस को वोट देकर कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को जिताने की अपील की।
इस दौरान आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन लाल भोई, छुईपाली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बलराम भोई, सरायपाली ब्लाक कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, शहर अध्यक्ष आर एन आदित्य, पार्षद सुरेश भोई, इंटक जिलाध्यक्ष संतराम बारीक, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव दीपांजलि बारीक, महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष चांदनी मानिकपुरी, इंटक जिलाध्यक्ष अध्यक्ष प्रभात पटेल, मनोरंजन भोई, तन्मय पंडा, श्रीराम मानिकपुरी, हेतराम पटेल, जनपद सदस्य क्षमानिधि साहू, बेलमुंडी सरपंच ताराचंद चौधरी,विशिकेश्न बाघ, परसू चौहान, प्रमोद ग्वाल, जयंत यादव, उदेराम प्रधान, बिरेंद्र चौधरी, अंतर विशाल, गजानंद सेठ, डोला बाघ,पद्मशंकर चौधरी, बसंत चौधरी, चंद्रभानु नायक, जयकृष्ण पटेल, तुलसी नायक समेत कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।