National President of BJP देश को घोटालों के सिवा कुछ नहीं दिया कांग्रेस ने : जेपी नड्डा

 National President of

National President of BJP  देश को घोटालों के सिवा कुछ नहीं दिया कांग्रेस ने : जेपी नड्डा

National President of BJP पिथौरागढ़ । उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। इसके बाद जेपी नड्डा मुख्यमंत्री के साथ देव सिंह ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया और भाजपा उम्मीदवार के लिए जनता से समर्थन मांगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी जनसभा में कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक जनता के साथ धोखा किया है। कांग्रेस ने देश को घोटालों के सिवा कुछ नहीं दिया। कांग्रेस ने नभ, जल, थल तीनों जगह घोटाले किए हैं। उत्तराखंड वीरों की भूमि है। कांग्रेस ने भारत की सेना पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस ने सेना की एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस सेना के हर एक्शन का प्रमाण मांगती है।

National President of BJP जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। आज भारत तमाम क्राइसिस के बाद भी आर्थिक जगत में आगे बढ़ रहा है। 2014 के बाद भारत ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाए हैं। पीएम आवास योजना के जरिए गरीबों को घर मिला, जिसमें 1 लाख आवास केवल उत्तराखंड में बने। इसमें भी 11 हजार सिर्फ पिथौरागढ़ जिले में बनाए गए हैं।

Janjgir Lok Sabha Congress Candidate कांग्रेस प्रत्याशी शिवकुमार डहरिया का जनसंपर्क कार्यक्रम

जेपी नड्डा ने जनता से तीसरी बार अजय टम्टा के साथ प्रदेश में बीजेपी के सभी कैंडिडेट को जिताने की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में विजयश्री की हैट्रिक लगाने को तैयार है। देवतुल्य जनता के अपार समर्थन और उत्साह से साफ है कि जनता ने प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर विकास एवं राष्ट्रवादरूपी कमल खिलाने का मन बना लिया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले पांच साल पूर्ण रूप से विकसित भारत और सुशासन को समर्पित होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU