National Crime News Update चाकू घोंपने के आरोप में वरिष्ठ नागरिक गिरफ्तार

National Crime News Update

National Crime News Update मुंबई में दो लोगों को चाकू घोंपने के आरोप में वरिष्ठ नागरिक को गिरफ्तार किया

 

National Crime News Update मुंबई ! महाराष्ट्र में मुंबई के मुलुंड पश्चिम के वैशाली नगर में कथित रूप से चाकू घोंपने के आरोप में एक वरिष्ठ नागरिक को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा एक 50 वर्षीय महिला अपने अपार्टमेंट के बाहर बैठी थी। तभी एक वरिष्ठ नागरिक दिनेश बोरेचा वहां से गुजर रहा था और उसने कथित रूप से जानबूझकर आवारा कुत्ते को दो बार लात मारी। कुत्ते के रोने की आवाज सुनकर महिला ने आपत्ति जतायी और पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया जबकि कुत्ता उसे परेशान नहीं कर रहा था।

National Crime News Update पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला आरोपी को पहचानती है, जो कि गुस्सैल एवं हिंसक प्रवृति का व्यक्ति है। उन्होंने बताया कि महिला और आरोपी पड़ोसी हैं। इस घटना को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू होने के बाद पीड़िता के रिश्तेदार उसका बचाव करने के लिए बाहर आए, तभी आरोपी बोरेचा ने अपनी जेब से एक चाकू निकाला और उन पर हमला किया।

Politics Breaking कांग्रेसी नेताओं ने खो दिया है मानसिक संतुलन : भाजपा

आरोपी ने महिला के पेट में चाकू घोंप दिया, इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पीड़िता और उसके रिश्तेदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU