MP Politics : मध्यप्रदेश में 150 से अधिक सीट लेकर भाजपा को हराएगी कांग्रेस : राहुल गांधी

MP Politics :

MP Politics मध्यप्रदेश में 150 से अधिक सीट लेकर भाजपा को हराएगी कांग्रेस : राहुल गांधी

 

MP Politics भोपाल !   कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आज दावा किया कि मध्यप्रदेश में पार्टी 150 से अधिक सीटें लेकर भारतीय जनता पार्टी को हराएगी।


श्री गांधी ने भोपाल में एक रोड शो करते हुए एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जहां भी होती है, सबसे पहले पूरा फायदा दो-तीन बड़े उद्योगपतियों को देती है। पैसा जनता की जेब और जीएसटी से आकर उद्योगपतियों की जेब में जाता है।


MP Politics  उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सभी के दावों के विपरीत कांग्रेस ने भाजपा को हराया। इसके बाद हिमाचल प्रदेश में भी हराया। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस 150 से अधिक सीट लेकर भाजपा को हराने जा रही है।


श्री गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पार्टी के सभी मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इसके साथ ही उन्होंने कथित महाकाल कॉरिडोर, मिड डे मील, व्यापम घोटाले का संदर्भ दिया। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों में कोई इनकम टैक्स, सीबीआई या ईडी नहीं दिखाई दी।


MP Politics  श्री गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। हर महिला के खाते में हर महीने कांग्रेस सरकार 1500 रुपए डालेगी। किसानों का कर्जा माफ होगा।

Dantewada Superintendent of Police कटेकल्याण में आठ जुआड़ियों को पुलिस ने रेड कार्यवाही कर किया गिरफ्तार
उन्हाेंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में लोगों ने कांग्रेस सरकार चुनी थी। मौजूदा सरकार ‘चोरी’ की सरकार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU