MP Latest News ‘गृहस्थी धर्म’ से पहले नई नवेली दुल्हनें पहुंची ‘लोकतंत्र का धर्म’ निभाने

MP Latest News

MP Latest News नई-नवेली दुल्हन ने विदाई से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदाताओं से भी मतदान करने की अपील की

 

MP Latest News भोपाल !   देश में इन दिनों चुनाव के साथ शादी-ब्याह का भी मौसम चल रहा है, यही कारण है कि मध्यप्रदेश की छह सीटों पर आज होने वाले मतदान के दौरान कई नई-नवेली दुल्हनें अपना ‘गृहस्थी धर्म’ निभाने के पहले ‘लोकतंत्र का धर्म’ निभाने सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर पहुंचीं।


MP Latest News  मंडला लोकसभा अंतर्गत  आशारानी सिंगरोरै ने अपनी विदाई से पहले ग्राम मेली, नारायणगंज के मतदान केंद्र-112 पहुंचकर मतदान की जिम्मेदारी निभाई। वहीं मंडला लोकसभा क्षेत्र के गोटेगांव विधानसभा में विदाई के पहले  पूजा मेहरा ने अपने पति  योगेश के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।


मंडला लोकसभा अंतर्गत डिंडौरी में सुश्री मेघा ने हल्दी रस्म के पश्चात मिडिल स्कूल, सब्जी मंडी मतदान केंद्र पर मतदान किया।
सीधी लोकसभा में विस क्षेत्र सीधी के मतदान केंद्र क्रमांक 238 में नवदंपती जीवेंद्र सिंह चंदेल व प्रतिमा सिंह ने शादी के बाद मतदान कर कर्तव्य निभाया।

Kawardha Breaking छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक, पढ़िए पूरी खबर


MP Latest News  बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत साईटपाथोर के मतदान केंद्र क्रमांक-34 में दुल्हन ने विदाई से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदाताओं से भी मतदान करने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU