10 से अधिक लोग घायल
बुधनी। मध्य प्रदेश के बुधनी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। स्कॉर्पियो कार और चार्टर्ड बस की आमने-सामने टक्कर होने से कार ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। वहीं 10 से 12 लोग घायल हुए हैं। तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उनको भोपाल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का रेहटी के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसा रेहटी थाना क्षेत्र के मालीबाया के पास हुआ है। भोपाल-बुधनी मार्ग में जाम होने से बस भोपाल से रेहटी होते हुए बैतूल जा रही थी। तभी सगोनिया टर्न पर बस ने स्कार्पियो को टक्कर मारकर पलट गई। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। ड्राइवर का शव केबिन में ही फंस गया। साथ ही स्कॉर्पियो कार के पीछे पीछे आ रही कार ब्रेजा भी चपेट में आ गई। घटना में करीब 15 लोग घायल हुए हैं।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और रेहटी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। साथ ही शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार सवार कहां के थे। अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं करीब 15 लोगों को चोट आई है। तीन लोगों की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उनको भोपाल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का रेहटी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।