MP Crime News Today : प्यार का खूनी अंजाम, एक्स ब्वायफ्रेंड ने की प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या , देखिये VIDEO

MP Crime News Today :

 MP Crime News Today : प्यार का खूनी अंजाम, एक्स ब्वायफ्रेंड ने की प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या , देखिये VIDEO

 

 

 MP Crime News Today : रीवा !  रीवा में एक गर्लफ्रेंड को दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ देख एक एक्स बॉयफ्रेंड को इतना गुस्सा आया की उसने चाकू मार कर बीच बचाव करने आए युवक की हत्या कर दी। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घायल अपनी गर्लफ्रेंड को उसके घर छोड़ने जा रहा था। यह गर्लफ्रेंड के एक्स बॉयफ्रेंड को नागवार गुजरा। पुलिस ने हत्या के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

MP Crime News Today : घटना सिविल लाइन थाना के बासघाट की है कपड़े की दुकान में काम करने वाला प्रेम साहू गर्लफ्रेंड को उसके घर छोड़ने जा रहा था। उसी दौरान गर्लफ्रेंड का एक्स बॉयफ्रेंड सामने आ गया। फिर क्या दोनो में झगड़ा होने लगा तभी अनहोनी का आभास होने पर प्रेम साहू ने मदद के लिए अपने दोस्त घनश्याम शर्मा को फोन करके बुलाया। घनश्याम महज 5 मिनट में मौके पर पहुंच गया और जब ये दोनो दोस्त गर्लफ्रेंड के साथ वहा से आगे जाने लगे तभी घेर कर अपराधियों ने चाकू मार दिया। प्रेम साहू के गले और कान में चाकू लगा जबकि घनश्याम शर्मा के सीने में चाकू धंस गया। इस वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही घायल के रिश्तेदारों ने संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहा किशोर घनश्याम की मौत हो गई जबकि प्रेम गंभीर रूप से घायल है। घटना से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल मचाया। शव ले जाने की कोशिश की और चक्कजाम कर किया।

पुलिस और प्रशासन के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस आरोपियों की तलास में रातभर छापे मारती रही। आखिरकार पुलिस ने हत्या में शामिल अमन गुप्ता, सोनू सिंह और राजेंद्र तिवारी तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

MP News today : रूठें इंद्रदेव को मनाने के लिए अनोखे प्रयत्न करते ग्रामीण और किसान

 

पूछताछ में खुलासा हुआ है की आरोपी एक्स बॉयफ्रेंड को किसी अन्य प्रेमी के साथ प्रेमिका को देखना नागवार गुजरा। उसे प्रेम साहू के साथ देखकर गुस्सा आ गया उसे लगा गर्लफ्रेंड घूम रही है। कॉलेज चौराहे पर दोनो के बीच झगड़ा हुआ। इसी बीच प्रेम ने घनश्याम और विश्वास पांडेय को बुला लिया। जब ये आगे बढ़ने लगे तभी आरोपियों ने चाकू मार दिया।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU