Moscow terrorist attack मॉस्को आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 115

Moscow terrorist attack

Moscow terrorist attack मॉस्को आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 115

Moscow terrorist attack मॉस्को ! रूस की राजधानी मॉस्को में एक कॉन्सर्ट हॉल में बंदूकधारियों के हमले के बाद शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है जबकि 100 से अधिक लोग घायल हैं।

रूस की जांच समिति ने शनिवार को यह जानकारी दी। समिति ने कहा कि आपातकालीन सेवाएं आतंकवादी हमले स्थल – मॉस्को ओब्लास्ट में क्रोकस सिटी हॉल – पर मलबे को हटा रही थीं, क्योंकि अधिक शव पाए जा रहे थे।

Moscow terrorist attack प्रारंभिक निरीक्षण के बाद समिति ने कहा कि आतंकवादियों ने कॉन्सर्ट हॉल में छोड़े गए गोला-बारूद के साथ-साथ स्वचालित हथियारों का भी इस्तेमाल किया।

समिति ने कहा कि बैलिस्टिक, जेनेटिक और फिंगरप्रिंट जांच की जा रही है। समिति ने यह भी कहा है कि यह भी स्थापित हो गया है कि आतंकवादियों ने परिसर में आग लगाने के लिए ज्वलनशील तरल का इस्तेमाल किया था

समिति ने कहा कि यूक्रेन की सीमा के पास ब्रांस्क क्षेत्र में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने मॉस्को के क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल में हुई गोलीबारी और बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।
Moscow terrorist attack मॉस्को के बाहर क्रोकस सिटी हॉल के कॉन्सर्ट स्थल पर गोलीबारी हुई और उसके बाद भीषण आग लग गई। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, कई हथियारबंद लोगों ने कॉन्सर्ट स्थल में गोलीबारी की।
रूस की जांच समिति ने आतंकवादी हमले में एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। समिति ने कहा कि क्रोकस सिटी हॉल में घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं जिसकी जांच चल रही है और कैमरा रिकॉर्डिंग का अध्ययन किया जा रहा है।

Jeevrani Devi Welfare Society जीवरानी देवी वेलफेयर सोसायटी का नेक पहल : अस्पताल ले जाने या अस्पताल से घर ले जाने 100 रू. में एम्बुलेंस उपलब्ध…

आतंकवादी संगठन ने अपनी अमाक समाचार एजेंसी द्वारा पोस्ट किए गए एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि उसके लड़ाकों ने मॉस्को के बाहरी इलाके पर हमला किया था। इस घटना में सैकड़ों लोग मारे गये और कई घायल हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU