Miss world 2022 : भारत की सरगम कौशल ने जीता 21 साल बाद मिस वल्र्ड 2022 का खिताब

Miss world 2022 :

Miss world 2022 : क्राउन पहनते ही छलके आंसू

Miss world 2022 : नई दिल्ली । भारत की सरगम कौशल ने 21 साल बाद मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीत लिया है। उन्होंने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। अमेरिका में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022-23 का खिताब अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में मिसेज पोलिनेशिया को फर्स्ट रनर-अप और उसके बाद मिसेज कनाडा को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया। इसकी जानकारी मिसेज इंडिया पेजेंट ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर दी।

Miss world 2022 : पेज पर सरगम की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, लंबा इंतजार खत्म हो गया है। 21 साल बाद ताज हमारे पास वापस आ गया है। समारोह के बाद एक वीडियो में जम्मू-कश्मीर की रहने वाली मिसेज वर्ल्ड ने कहा, हमें 21-22 साल बाद ताज वापस मिला है। मैं बहुत उत्साहित हूं। लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड।

Miss world 2022 : पूर्व मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रीकर ने भी इस जीत पर सरगम कौशल को बधाई देते हुए खास मैसेज पोस्ट किया है। एक्ट्रेस अदिति गोवित्रीकर ने अपनी पोस्ट में सरगम कौशल के लिए लिखा है कि, मुबारक हो सरगम और मिसेज इंडिया, इस सफर का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। 21 साल बाद ये क्राउन फिर एक बार अपने देश वापस आया है।

कौन हैं मिसेज वर्ल्ड सरगम कौशल

Miss world 2022 : 21 साल अमेरिका में आयोजित ब्यूटी कॉन्टेस्टेट जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं। सरगम मॉडल और टीजर हैं। उन्होंने साल 2018 में शादी की। साल 2022 में उन्होंने मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरगम के पति इंडयन नेवी में हैं।

1 thought on “Miss world 2022 : भारत की सरगम कौशल ने जीता 21 साल बाद मिस वल्र्ड 2022 का खिताब”

  1. Pingback: Indian Railway News : बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड, रेलवे इस रूट पर लगा रहा है ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नल सिस्टम - aajkijandhara

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU