Madhya Pradesh latest news – सामाजिक क्रांति है मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना : शिवराज

Madhya Pradesh latest news

Madhya Pradesh latest news सामाजिक क्रांति है मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना : शिवराज

Madhya Pradesh latest news केवलारी (सिवनी) !  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि महिलाओं का जीवन बदलने वाली सामाजिक क्रांति है।

https://jandhara24.com/news/153046/most-expensive-fish-in-the-world-only-one-fish-sold-for-more-than-2-crores/
Madhya Pradesh latest news  चौहान यहां आयोजित ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना महासम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं पर पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। साथ ही उन्होंने ‘मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना’ के अंतर्गत हितग्राहियों को भू-खंडों के पट्टे प्रदान किए।
चौहान ने कहा कि प्रदेश की बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई गई है।

Madhya Pradesh latest news इस योजना में गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की बहनों के खाते में हर माह 1000 रुपए डाले जाएंगे। ये केवल योजना नहीं है। यह एक सामाजिक क्रांति है। बहनों की जिंदगी बदलने का महाअभियान है।

korea police :  न्यायालय ने सुनाई दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा
Madhya Pradesh latest news उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में राजनीति में बहनों को सशक्त बनाया गया। स्थानीय निकाय के चुनावों में 50 प्रतिशत सीटें बहनों के लिए आरक्षित की। बड़ी संख्या में बहनें चुनाव जीतकर आई हैं और अच्छी सरकार चला रही हैं।


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पीने के पानी के लिए जो गांव छूट गए हैं, वे अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं कि उन सभी गांवों में जल जीवन मिशन का पानी आएगा एवं लाल माटी क्षेत्र में सिंचाई से वंचित सभी क्षेत्रों का पुन: सर्वे कर सिंचाई के पानी की व्‍यवस्‍था की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU