Madhya Pradesh : नौतपा से पूर्व मध्यप्रदेश बना आग की भट्ठी , भीषण गर्मी का कहर जारी

Madhya Pradesh :

Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी, अनेक स्थानों पर पारा 45 के करीब

 

Madhya Pradesh :  भोपाल !   नौतपा से पूर्व मध्यप्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। लू के प्रभाव से अनेक स्थानों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। इससे चलते लोग जबर्दस्त गर्मी से जूझ रहे हैं। राजधानी भोपाल में भी लू का प्रभाव रहा, जिससे यहां पारा 43़ 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि शाम को हल्की बूंदाबांदी हुयी, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली, बल्कि उमस बढ़ गयी।


Madhya Pradesh :  मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के उत्तरी हिस्से के ज्यादातर स्थानों पर सुबह से ही तीव्र लू का प्रभाव देखा गया। वहीं अन्य स्थानों पर लू का प्रभाव रहा, जिसके चलते पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में रहा। इस दौरान अनेक स्थानों पर दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा गया, जिसके चलते आम जनजीवन प्रभावित रहा। राजधानी भोपाल में दिन का तापमान बढ़कर 43़ 9 डिग्री पर पहुंच गया, जो इस सीजन का सर्वाधिक तापमान रहा। हालांकि शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हुयी, लेकिन इससे गर्मी कम नहीं हुयी, बल्कि उमस बढ़ गयी।


प्रदेश में आज रतलाम में सर्वाधिक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, धार में 44़ 9 डिग्री सेल्सियस, खंडवा में 44़ 5 डिग्री सेल्सियस, दमोम में 44़ 8 डिग्री, दतिया में 44़ 1 डिग्री, खजुराहो में 44़ 2 डिग्री, शिवपुरी में 44 डिग्री, नौगांव में 44 डिग्री, भोपाल में 43़ 9 डिग्री, ग्वालियर में 43़ 7 डिग्री, टीकमगढ़ 43़ 8 डिग्री सेल्सियस के अलावा अन्य कुछ अन्य स्थानों पर पारा 43 डिग्री के पार दर्ज किया गया।


मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है, वहीं एक ‘ट्रफ’ लाइन प्रदेश से होकर गुजर रही है, जिसके चलते नमी आ रही है और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है, लेकिन इससे तापमान में कमी नहीं आ रही है। आने वाले दो से तीन दिनों में पारा और बढ़ेगा और कुछ स्थानों पर तो पारा के 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाने की संभावना है।

 

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने पलटा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला


राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में आज दिन भर तेज धूप रही, जिसके चलते लू का प्रभाव रहा। इसके कारण दिन का पारा 43़ 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं रात्रि का तापमान 30़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के चलते यहां आम जीवन प्रभावित रहा। दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की भीड़ भी कम रही। हालांकि शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हुयी, जिसके चलते उमस बढ़ गयी। आने वाले कुछ दिनों तक यहां मौसम इसी तरह का बना रहने का अनुमान जताया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU