Madhya Pradesh : किसानों का अनाज चुराने के लिये तो बदनाम है सिरोंज कृषि मंडी, देखिये VIDEO

Madhya Pradesh :

Madhya Pradesh : सिरोंज मंडी में समस्याओं की भरमार : थोक अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, अधिकारी कर्मचारी रहते है अनुपस्थिति

 

 

Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश  !  सिरोंज कृषि मंडी किसानों का अनाज चुराने के लिये तो बदनाम है ही, इसी के साथ यहां गंदगी, टूटे जर्जर रास्ते, पीने का पानी, शौचालय, केंटीन की भी बड़ी समस्या है। मंडी प्रांगण में चारो तरफ धूल, गड्ढे ओर गंदगी फैली है। बाहर रोड पर जाम लगा रहता है जिससे किसानों व शहर वासियों को परेशान होना पड़ता है। कृषि मंडी में थोक अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष समीर भागर्व ने भी कहा वे साढ़े तीन साल से अध्यक्ष है मगर कोई समस्या हल नही करवा सके। कोई सुनने वाला है ही नहीं। मंडी सचिव अधिकतर ऑफिस से गायब रहते है। बाकी कर्मचारी भी अनुपस्थित रहते है। जैसे तैसे काम चल रहा है।

Madhya Pradesh : अव्यवस्था के कारण किसान और गल्ला व्यापारी दोनों परेशान हैं। मौके पर मौजूद किसान धन सिंह ने कहा कि मंडी कोई व्यवस्था नहीं है । रात से आकर लाइन में लगे है, घर से खाना लाये थे जो अब खत्म हो गया। यहाँ खाने पीने की कोई व्यवस्था नही है। ट्रैफिक जाम हो जाता है तो घंटो फंसे खड़े रहना पड़ता है।

विधायक के प्रयास भी कोई काम नही आये-सिरोंज विधायक उमाकान्त शर्मा ने भी 2 बार मंडी का दौरा कर अव्यवस्थो को खत्म कराने के प्रयास किये। मगर कुछ दिन बाद सब कुछ पुराने ढर्रे पर लौट आया। उन्होंने किसानों के लिये रियायती दर पर केंटीन चलाने के लिये भी कहा जिससे किसानों को कम कीमत में खाना मिले लेकिन वो भी कुछ दिन ही चल पाया।

Madhya Pradesh : किसानों का अनाज चुराने के लिये तो बदनाम है सिरोंज कृषि मंडी, देखिये VIDEO

मंडी सचिव अधिकतर गैर हाजिर रहते है इसलिय सब व्यवस्थाएं चौपट रहती है। जब बॉस नही होते तो कर्मचारियों भी अपनी मर्जी से आते जाते है। मंडी भर्राशाही का शिकार हो चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU