Lok Sabha Elections नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में वनमंत्री केदार कश्यप का चुनावी दौरा, कार्यकर्ताओं से संवाद जारी

Lok Sabha Elections

Lok Sabha Elections मोदी सरकार 3.0 के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह-केदार कश्यप

 

Lok Sabha Elections देश जलाने की बात करने वाले राहुल गांधी को जनता ने पूर्णतः नकार दिया है-केदार कश्यप

 

 

Lok Sabha Elections नारायणपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का चुनावी जनसंपर्क जारी है। कार्यकर्ता सम्मेलन, जनसभा के बाद अब कैबिनेट व भाजपा पदाधिकारी लगातार क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता व प्रदेश सरकार में वनमंत्री केदार कश्यप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 और मोदी है देश के जरूरी इन विषयों पर क्षेत्र में प्रवास कर देवतुल्य कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हैं। प्रवास के दौरान मंत्री केदार कश्यप नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोनाबाल, मर्दापाल और हसलनार क्षेत्र पहुँचे।

400 के पार पूर्ण बहुमत से एक बार फिर केंद्र में बनेगी भाजपा सरकार

 

वनमंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारत की जनता यह समझ चुकी है कि देश का विकास केवल भाजपा शासन में ही संभव है। भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था, शिक्षा,उद्योग-व्यापार, पारंपरिक चिकित्सा, आधुनिक चिकित्सा, स्पेश रिसर्च सभी क्षेत्रों में भारत ने विकास किया है।

उन्होंने कहा कि असंभव कार्य जिसकी कल्पना किसी ने नही किया था ऐसे जड़ समस्याओं का भी प्रधानमंत्री मोदी ने सरलता से समाधान किया। देश में कश्मीर की समस्या हो या तीन तलाक, राम जन्मभूमि के मामले को भी सामंजस्य स्थापित कर प्रधानमंत्री मोदी ने हल किया और करोडों भारतीयों के हृदय में अपनी अलग छवि बनाई। प्रधानमंत्री मोदी को लोग युगपुरुष मानते हैं। मेरे भी यही मानना है कि ऐसे असामान्य कार्य को करने वाला व्यक्ति कोई युगपुरुष ही होगा।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मोदी के प्रति भारत की जनता में अटूट प्रेम है। अबकी बार 400 पार का नारा प्रधानमंत्री ने दिया था। जो कि अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। भारत का जनसामान्य की भी यही इच्छा है कि मोदी सरकार 2024 में 400 के पार पूर्ण बहमुत के साथ सत्ता में आये।

मोदी सरकार 3.0 को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

 

 

मंत्री केदार ने कहा कि क्षेत्र के देवतुल्य कार्यकर्ता मोदी सरकार के तीसरे बार वापसी को लेकर उत्साहित है। स्वस्फूर्त जनता भी मोदी के जन कल्याणकारी कार्यों के प्रचार प्रसार में लगी है।
कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि इस कड़ी धूप में भी हमारे कार्यकर्ता घरों से निकल कर क्षेत्र में जुटे हुए है। इन्ही देवतुल्य कार्यकर्ताओं के सहयोग और समर्पण से केंद्र में मोदी सरकार पुनः स्थापित होगा।

मोदी की गारंटी पर दबाया जाएगा बटन

 

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने किसानों को बोनस, तेंदू पत्ता का वाजिब मूल्य, किसानों को कृषक उन्नति योजना के माध्यम से अंतर की राशि प्रदान करने का कार्य किया है।

साय सरकार में छत्तीसगढ़ की जनता से किये गए सभी कार्य पूरा हो रहा है। मोदी की गारंटी सपना पूरा होने की गारंटी है।

राहुल गांधी वास्तव में नेता नही मंद बुद्धि के प्राणी है

 

राहुल गांधी के देश जलाने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए वनमंत्री केदार ने कहा कि राहुल गांधी को वे नेता नही मानते हैं। वास्तव में वे एक मंदबुद्धि हैं।जिनको पता नही होता कि उनके बोलने से समाज में इसका क्या असर पड़ेगा।

 

CG News: पुलिस की कार्रवाई- भारी मात्रा में अवैध शराब किया जब्त..

कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार का एक ही काम है दंगा भड़काना, सिखों के नरसंहार, राम भक्तों की हत्या, गौ रक्षा के लिए आंदोलनरत साधु संतों की हत्या करने वाली पार्टी और उनके नेता केवल देश जलाना ही जानते हैं। जिनके हृदय में भारत के प्रति भक्ति नही ऐसे मंदबुद्धि के व्यक्ति को जनसामान्य ने पहले ही पप्पु घोषित कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU