Lifestyle acne : स्किन पर भारी पड़ते हैं पनपते मुंहासे, आइये जानते हैं इनके बारे में

Lifestyle acne :

Lifestyle acne : स्किन पर भारी पड़ते हैं पनपते मुंहासे, आइये जानते हैं इनके बारे में

Lifestyle acne :
Lifestyle acne : स्किन पर भारी पड़ते हैं पनपते मुंहासे, आइये जानते हैं इनके बारे में

Lifestyle acne : चहरे पर पिंपल्स होना एक आम समस्या हैं जो कि मौसम में बदलाव, गलत खानपान या स्किन की सही देखभाल ना करने की वजह से हो सकते हैं। कुछ समय के बाद ये पिंपल्स अपनेआप दूर हो जाते हैं।

Lifestyle acne : हांलाकि इन्हें दूर करने के लिए मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लेकिन कई बार देखने को मिलता हैं कि पिंपल्स के दौरान महिलाएं कुछ गलतियां कर बैठती हैं जो स्किन को नुकसान पहुचाते हुए मुंहासों की समस्या को पैदा करने का काम करते हैं। हम आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

पिंपल्स को छेडऩा

Lifestyle acne : सिर्फ मुंहासे फोडऩे से ही नहीं, बल्कि उन्हें बार-बार छूने से भी बचना चाहिए। क्योंकि, हमारे हाथों पर गंदगी और कीटाणु हो सकते हैं। जो कि पिंपल्स को गंभीर बना सकते हैं और स्किन इंफेक्शन का खतरा बना सकते हैं।

मुंहासे फोडऩा

Lifestyle acne : पिंपल्स के साथ लोग सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि उन्हें फोडऩे लगते हैं। लेकिन, ऐसा करने से पूरे चेहरे पर मुंहासे आ सकते हैं। क्योंकि, पिंपल्स फोडऩे पर उनसे निकलने वाला पस (पदार्थ) बैक्टीरियल इंफेक्शन को बढ़ा सकता है। यह पस चेहरे के जिस हिस्से के संपर्क में आएगा, वहां मुंहासे आने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, यह गलती पिंपल्स के बाद गहरे दाग-धब्बे भी छोड़ सकती है।

गंदा तकिया

Lifestyle acne : अगर चेहरे पर पिंपल्स हैं तो भूल से भी गंदे तकिए पर न सोए या उसका यूज करें। ऐसा करने से चेहरे पर और भी मिट्टी बैठती है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपके पिंपल्स बढऩे के ज्यादा आसार बन जाते हैं। गंदी मिट्टी से पिंपल्स और बढ़ सकते हैं।

पॉप अप

देखा जाए तो ये स्किन पर पिंपल्स के बढऩे की अहम वजह मानी जाती है। कोशिश करें कि पिंपल्स को कभी भी पॉप अप यानी उनकी पपड़ी छिलने की गलती न करें। लोगों को लगता है पिंपल की पपड़ी छील देने से वो वहीं खत्म हो जाएगा, जबकि इससे पिंपल्स और बढ़ते हैं।

बार-बार चेहरे को धोना

Karnataka Police Officers : कर्नाटक पुलिस अधिकारियों के अध्ययन दल ने DGP अशोक जुनेजा से पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में की भेंट

अगर आपकी ऑयली स्किन है और आपको पिंपल्स परेशान कर रहे हैं, तो चेहरे को बार-बार धोने की गलती ना करें। क्योंकि, जरूरत से ज्यादा चेहरा धोने से चेहरे की प्राकृतिक नमी छिन सकती है और त्वचा को खुरदुरा और उस पर गड्ढे बनने का कारण बन सकती है। दिन में दो बार से ज्यादा चेहरा धोने से बचना चाहिए।

गलत फेसवॉश का इस्तेमाल

चेहरे को साफ रखने और पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए सही फेसवॉश का इस्तेमाल करें। क्योंकि, गलत फेसवॉश का उपयोग स्किन इर्रिटेशन को बढ़ा सकता है। अपने लिए सही फेसवॉश का चुनाव करने के लिए अपनी स्किन का टाइप समझें और फिर फेसवॉश खरीदते समय उसके पैकेट पर दी जानकारी पर ध्यान दें।

सनस्क्रीन का सही से इस्तेमाल ना करना

अक्सर लड़कियां गालों पर पिंपल्स होने पर सनस्क्रीन ना लगाना सही समझती है। मगर सनस्क्रीन लगाने से स्किन का सूरज की तेज किरणों से बचाव रहता है। इसलिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से सनस्क्रीन चुनें और कहीं जाने के 10-15 मिनट पहले इसे लगाएं। मगर इस बात का ध्यान रखें कि आपको सनस्क्रीन कम मात्रा में ही लगानी है।

https://jandhara24.com/news/109790/the-dead-body-of-the-middle-aged-found-in-the-breaking-kachana-pond-sensation-spread-in-the-area/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU