Lakh Farming : लाख की खेती कर लखपति बन रहे छत्तीसगढ़ के किसान…हो रहा भारी मुनाफा

Lakh Farming : लाख की खेती कर लखपति बन रहे छत्तीसगढ़ के किसान...हो रहा भारी मुनाफा

Lakh Farming : लाख की खेती कर लखपति बन रहे छत्तीसगढ़ के किसान…हो रहा भारी मुनाफा

Lakh Farming : रायपुरः राज्य सरकार द्वारा लाख उत्पादन को भी खेती का दर्जा दिये जाने तथा

https://jandhara24.com/news/164161/sickle-cells-world-class-center-of-excellence-in-raipur/

Lakh Farming : विभिन्न प्रोत्साहन योजना के कारण प्रदेश के किसानों में लाख की खेती के प्रति रूझाान बढ़ा है

। राज्य शासन द्वारा तकनीकी सलाह और प्रशिक्षण मिलने से अब किसान वैज्ञानिक पद्धति से भी

लाख पालन करने लगे है। गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न जिलों में परंपरागत रूप से लाख की

खेती होती है। प्रदेश में लगभग 50 हजार से अधिक कृषकों द्वारा कुसुम व बेर के वृक्षों पर

कुसुमी लाख तथा पलाश एवं बेर वृक्षों पर रंगीनी लाख पालन किया जाता है।

Mandi Management Bhatapara : नालियों का पानी प्रांगण में,व्यवस्था बनाने से भाग रहा मंडी प्रबंधन, देखिये VIDEO

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा किसानों को लाख की

खेती के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी आय में वृद्धि के लिए विशेष पहल की जा रही है।

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा बीहन लाख आपूर्ति तथा बीहन लाख विक्रय और

लाख फसल ऋण की उपलब्धता के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में गरियाबंद

जिले के किसान लाख उत्पादन कर अधिक मुनाफा अर्जित करने की ओर अग्रसर है। गरियाबंद

वनमण्डल अंतर्गत लाख की खेती को बढ़ावा देने के लिए चार क्लस्टरों का चयन किया गया है।

चयनित क्लस्टरों में किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से लाख की खेती के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसके अंतर्गत 761 किसान प्रशिक्षण पाकर 8243 कुसुम वृ़क्ष और 4849 बेर वृक्षों में लाख

की खेती कर रहे हैं। तकनीकी सलाह और मार्गदर्शन मिलने की वजह से जिले के किसान 13

हजार से अधिक वृक्षों में वैज्ञानिक पद्धति से लाख की खेती कर रहे है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU