Karnataka कलयुगी मां ने दिव्यांग पुत्र को नदी में फेंका

Karnataka

Karnataka कर्नाटक में मां ने दिव्यांग पुत्र को नदी में फेंका

 

Karnataka धारवाड़ (कर्नाटक) !    कर्नाटक के धारवाड़ में एक छह वर्षीय दिव्यांग बालक को उसकी मां ने मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया।
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के दांडेली तालुक की 26 वर्षीय महिला (सावित्री ) ने अपने पति के साथ हुए विवाद के बाद अपने दिव्यांग पुत्र को नदी में फेंक दिया।


पुलिस रिपोर्टों के अनुसार, दंपती अक्सर अपने दिव्यांग पुत्र की देखभाल को लेकर झगड़ते थे।


डांडेली ग्रामीण पुलिस निरीक्षक कृष्णा बराकेरी ने कहा, “सावित्री ने कथित तौर पर रात नौ बजे के आसपास अपने पुत्र को मगरमच्छ से भरी नदी से जुड़ी एक नहर में फेंक दिया।”


इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को सूचित किया।


पुलिस गोताखोरों और स्थानीय लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंची।


गोताखोरों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार की सुबह बालक का शव नदी से बरामद किया।

National hockey player राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुमनदीप ने भाखड़ा नहर में कूदकर जान दी


पुलिस ने बताया कि बालक के शरीर पर गंभीर घाव है और उसका एक हाथ गायब है जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि बालक मगरमच्छ के हमले का शिकार हुआ होगा।
अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU