Kanker latest news : जवानों को स्टेशन छोड़ने जा रहा वाहन पलटा, 17 जवान घायल, चार गंभीर

Kanker latest news :

Kanker latest news : जवानों को स्टेशन छोड़ने जा रहा वाहन पलटा, 17 जवान घायल, चार गंभीर

 

Kanker latest news : कांकेर !   छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र से बीएसएफ जवानों को लेकर जा रहा एक वाहन आज अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 17 जवान घायल हो गए, जिसमे 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। चारों जवान को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब बीएसएफ के 162वी बटालियन के जवानों को छुट्टी पर जाने के लिए वाहन अंतागढ़ रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। घटना रावघाट थाना क्षेत्र की है, जहा से नारायणपुर जिला मुख्यलय नजदीक होने के कारण सभी को नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।


बीएसएफ 162वीं बटालियन के जवान अपने कैंप से छुट्टी पर जाने बीएसएफ के वाहन पर सवार होकर अंतागढ़ रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकले थे। उसी दौरान कोलर के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क से उतरकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार सभी जवानों को चोट आई हैं, जिसमे 4 की हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

Minister of Education and Culture : शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 40वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ


Kanker latest news :  नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि सभी जवानों को पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां जवानों का इलाज जारी है। डॉक्टर्स ने 4 जवानों की हालत चिंताजनक बताई जिसके कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। घटना की जांच कांकेर पुलिस कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU