Janjgir-Champa Collector कलेक्टर ने बिहान कैंटीन पहुंचकर चखा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद, देखिये VIDEO

Janjgir-Champa Collector

Janjgir-Champa Collector बिहान कैंटीन चलाकर समूह की महिलाएं दे रहीं प्रेरणा

 

 

Janjgir-Champa Collector राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अकलतरा विकासखंड मुख्यालय में कैंटीन संचालित कर महिलाएं बन रही सशक्त

 

Janjgir-Champa Collector

 

Janjgir-Champa Collector जांजगीर-चांपा !   कलेक्टर  आकाश छिकारा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के माध्यम से अकलतरा विकासखंड मुख्यालय में संचालित बिहान कैंटीन का जायजा लिया।

इस दौरान महिलाओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने की यह योजना चलाई जा रही है। इससे न केवल महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा वरन परिवार की जरूरतों को भी पूरा कर सकेंगी। इस दौरान कलेक्टर ने महिलाओं के द्वारा बनाये गये छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भी स्वाद चखा। उनके द्वारा बनाये गये व्यंजनों की प्रशंसा करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।

Janjgir-Champa Collector  अकलतरा जनपद पंचायत में स्व सहायता समूह जय मां तुरतुरिया ग्राम पंचायत खटोला द्वारा बिहान कैंटीन का संचालन किया जा रहा है। बिहान कैंटीन के संचालन से समूह की महिलाओं को एक बेहतर स्वरोजगार मिला। उनके इस कार्य की तारीफ क्षेत्र में हो रही है।

उनके इस कार्य की सराहना करते हुए कलेक्टर ने कहा कि गुलगुला भजिया एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद भी लिया। कलेक्टर ने कैंटीन का विस्तार करते हुए स्व सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि अन्य प्रकार के व्यंजन नमकीन, बिस्कीट, चिप्स भी रखे।

Ambikapur latest news आर्थिक संकट से जूझ रहे आंगनवाड़ी सहायिकाओं ने दी चेतावनी, देखिये VIDEO

समूह की महिला ने कलेक्टर को बताया कि यहां अंगाकर रोटी बनाया जाता एवं अन्य प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजन ऑर्डर पर भी तैयार किये जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU