Jagdalpur Prime Minister Narendra Modi देश के गरीबों को चिंतामुक्त किए बिना नहीं बैठूंगा चैन से : प्रधानमंत्री 

Jagdalpur Prime Minister Narendra Modi

Jagdalpur Prime Minister Narendra Modi  देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला 

Jagdalpur Prime Minister Narendra Modi भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा यह मोदी की गारंटी है

 

 

Jagdalpur Prime Minister Narendra Modi जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बस्तर जिले के छोटे आमाबाल में भाजपा की विजय संकल्प शंखनाद रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी कांग्रेस और भ्रस्टाचारियों पर जमकर बरसे।

अपने संबोधन की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माई दंतेश्वरी की पावन धरा को प्रणाम और स्व. बलिराम कश्यप को नमन करते हुए की। बस्तर के आदिवासियों को जुहार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए कभी नहीं सोचा। कांग्रेस सरकार ने गरीबों की समस्याओं से खुद को दूर रखा। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने 2014 में देश की सेवा करने मौका दिया। गरीबों की चिंता जब तक दूर नहीं कर लूंगा, तब तक चैन से नहीं बैठूंगा।

Jagdalpur Prime Minister Narendra Modi देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। उन्होंने कहा कि गरीबों को जिन्होंने लूटा है, उन्हें सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरा भारत ही मेरा परिवार है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, उन सभी भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा। यह मोदी की गारंटी है।प्रधानमंत्री मोदी ने कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग और बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भी सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जगदलपुर के मांई दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचे। हवाई अड्डे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, वन मंत्री केदार कश्यप सहित कई भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। जगदलपुर एयरपोर्ट पर श्री मोदी ने भाजपा नेताओं से चुनाव के संबंध में चर्चा भी की। इसके बाद वे सीधे हेलीकाप्टर से भानपुरी क्षेत्र के छोटे आमाबाल पहुंचे।

 

वहां विशाल चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए बस्तर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी महेश कश्यप, कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। दरअसल, छोटे आमाबाल भानपुरी सड़क से करीब 8 किमी की दूरी है। यह इलाका भाजपा के दिवंगत नेता बलिराम कश्यप और कश्यप परिवार का माना जाता है। इसीलिए यहां मोदी की गारंटी गिनाने और ग्रामीण वोटर्स को साधने के लिए पीएम की सभा रखी गई थी। आज आमाबाल में  मोदी ने विजय संकल्प शंखनांद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश कहां से कहां पहुंचा जिसमें आप सभी का साथ मिला है।

 

इसलिए आप सभी का आभार व्यक्त करने आया हूं। बस्तरवासियों ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई है। आज देश कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीबों का कल्याण करना है। उन्होंने कहा कि गरीबों की चिंता जब तक दूर नहीं होगी, चैन से नहीं बैठूंगा। श्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हजारों आरोग्य मंदिर खोले गये हैं जहां 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। 11 हजार से ज्यादा जन औषधि केंद्र खोले गए हैं, जहां 80 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ दवाइयां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में कोरोना का सबसे बड़ा संकट आया तो मोदी देश के गरीबों के साथ खड़ा रहा। मुफ्त में राशन दिया गया और मुफ्त में मुफ्त टीकाकरण कराया गया। मुफ्त राशन से 4 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च हुए। मुफ्त राशन की सेवा को अगले 5 वर्ष तक बढ़ा दिया गया है।

निरस्त कर दिया घोटाले का लायसेंस

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भ्रष्टाचार देश की पहचान बन गया था। भ्रष्टाचारी गरीबों का हक मारा करते थे। 2014 के पहले लाखों करोड़ों के घोटाले होते थे। उनके प्रधानमंत्री ही कहा करते थे कि दिल्ली से भेजी गई राशि में से 15 पैसा ही गरीबों तक पहुंचता है। शेष 85 पैसा भ्रष्टाचारियों की जेब में चला जाता है। 2014 के बाद से लूट की व्यवस्था बंद हो गई। पिछले 10 वर्षों में 34 लाख करोड़ रूपए लाभार्थियों के खाते में भेजे गए हैं। आजादी के बाद से कांग्रेस को देश लूटने का लायसेंस मिल गया था। 2014 के बाद मोदी की सरकार ने लूट के लायसेंस को निरस्त कर दिया। ऐसे घोटालेबाजों का रास्ता रोका गया तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंचा गया। मोदी की सरकार देश को लूटने वालों को जेल भेजने की तैयारी कर चुकी है, यह मोदी की गारंटी है।

राम मंदिर से शाही परिवार नाराज

प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि देशवासियों का सपना था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। राम मंदिर के बनने से कांग्रेस का शाही परिवार नाराज हो उठा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उन्हें निमंत्रण भेजा गया था, उन्होंने निमंत्रण ठुकरा दिया। राम के चरणों में झुकने वाले कांग्रेसी नेताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

 

Collector Dantewada दंतेवाड़ा धाम प्रबंधन सोसायटी के संबंध में कलेक्टर ली आवश्यक बैठक

इससे ये साबित होता है कि कांग्रेस तुष्टिकरण में किस हद तक जा सकती है। प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि मेरा लक्ष्य देश को विकसित बनाना और प्रत्येक परिवार को खुशहाल बनाना है। नरेंद्र मोदी की सभा में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वनमंत्री केदार कश्यप, मंत्री रामविचार नेताम समेत अन्य मंत्री और प्रदेशभर के भाजपा नेता शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर विधायक एवं कलस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी, जिला पचांयत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, डॉ. सुभाऊ कश्यप, बैदू कश्यप, लच्छू कश्यप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जबिता मंडावी, प्रदेश प्रवक्ता संजय पाण्डे, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, महापौर सफीरा साह, रामाश्रय सिंह, संग्राम राणा, भूषण गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव, आलोक अवस्थी सहित बस्तर एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र से हजारों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU