ISRO इसरो ने किया लगातार 200वें साउंडिंग रॉकेट की सफल लांचिंग

ISRO

ISRO टीईआरएलएस लांच पैड से दिन में 11:55 बजे भरी

ISRO चेन्नई !   भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने लगातार 200वें साउंडिंग रॉकेट आरएच-200 को सफलतापूर्वक लांच किया है जो संगठन के लिए ऐतिहासिक और गौरव का विषय है।

इसरो के सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि आरएच 200 ने लगातार 200वीं सफल उड़ान बुधवार को टीईआरएलएस लांच पैड से दिन में 11:55 बजे भरी।

ISRO  पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसरो के अंतरिक्ष विभाग के चेयरमैन एवं सचिव डॉ. एस. सोमनाथ के साथ इस ऐतिसाहिक पल को देखा। टीईआरएलएस के थुम्बा के तट से इसरो के बहुमुखी साउंडिंग रॉक्ट आरएच200 का सफल लांच किया गया जिसके लिए 200@200 कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ISRO कोविंद ने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) समुदाय को संबोधित करते हुए डॉ विक्रम साराभाई, प्रो सतीश धवन और डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सहित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान में अग्रणी लोगों के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। उन्होंने कहा , “ हमें इस आरएच200 के ऐतिहासिक पल में देश के अनुसंधान एवं विकास समुदाय पर गर्व है। भारतीय रॉकेट विज्ञान के लिए नवंबर एक महत्वपूर्ण माह होता है। देश की धरती से 21 नवंबर, 1963 को पहला साउंडिंग रॉकेट लॉन्च किया गया था।”

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. सोमनाथ ने कहा कि रॉकेट विज्ञान एक गंभीर कार्य है।

ISRO  हाल ही में एक छोटे रॉकेट का निजी लांच किया गया था जिससे इसरो ने 1960 के दशक के अंत में प्रदर्शित किए गए प्रयास का अनुकरण किया। उन्होंने कहा,’अभी एक लंबा रास्ता तय करना है और हर कदम पूरी लगन के साथ उठाया जाना है।”

ISRO  इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति ने अंतरिक्ष संग्रहालय और नियंत्रण केंद्र का दौरा किया और आरएच200 की लगातार 200वीं सफल उड़ान देखी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU