हिंगोरा सिंह
Inspector General of Police Surguja : पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को शुभकामनायें देकर बेहतर कार्य करने हेतु किया गया प्रेरित
Inspector General of Police Surguja : अंबिकापुर ! पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग के मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर मे पदोन्नती कार्यक्रम आयोजित कर 22 आरक्षकों को फीता लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार द्वारा सभी प्रधान आरक्षको को पदस्थापना के दौरान अपने अनुभव के आधार पर बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया एवं विभाग द्वारा प्रदत्त नई जिम्मेदारी का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने की शुभकामनाएं दी गई।
पदोन्नत महिला प्रधान आरक्षक :– अंजू एक्का, पदोन्नत प्रधान आरक्षक :- सलीम लकड़ा, सूरज राय, संजय कुमार, देवनारायण सिंह, सीताराम राज, सुखना राम, प्रबोध एक्का, तिजलाल, अखिलेश्वर राम, सदरक लकड़ा, विकाश सिन्हा, जितेंद्र कुमार यादव, हिरा सिंह, कुमार गणेश, इंद्र देव तिर्की, प्रवीण चंद तिवारी, विमल कुमार सिंह, रवि सिंह, वीरेंद्र कुमार बंजारे, रुस्तम सिंह सोनवानी, चंद्रभूषण तिवारी को पदोन्नति प्रदान की गई।
Gold medal : ग्राम लेवई के खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक
Inspector General of Police Surguja : पदोन्नति कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कामता सिंह दीवान, स्टेनो फबियानुस तुर्की, निरीक्षक (एम) सुरेश गुप्ता, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, रीडर अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक संजय श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।