Indonesia इंडोनेशिया के स्मेल्टर भट्ठी में विस्फोट से 12 लोगों की मौत , 39 घायल

Indonesia

Indonesia इंडोनेशिया के स्मेल्टर भट्ठी में विस्फोट से 12 लोगों की मौत , 39 घायल

 

Indonesia जकार्ता !  पूर्वी इंडोनेशिया में रविवार तड़के एक चीनी-वित्त पोषित निकल-प्रसंस्करण संयंत्र में विस्फोट से 12 लोगों की मौत हो गयी और 39 घायल हो गए। औद्योगिक पार्क के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


Indonesia  संयंत्र के अधिकारी डेडी कुर्नियावान ने कहा कि विस्फोट मध्य सुलावेसी प्रांत में स्थित मोरोवाली औद्योगिक पार्क में पीटी इंडोनेशिया त्सिंगशान स्टेनलेस स्टील के स्वामित्व वाले संयंत्र में आज तड़के करीब 05:30 बजे के आसपास हुआ। घटना में 12 लोगों की मौत हो गई। मामूली और गंभीर रूप से घायल 39 लोग हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Former Deputy Chief Minister of Bihar : कात्याल की गिरफ्तारी से तेजस्वी पर कसा ईडी का शिकंजा


बयान में कहा गया कि मृतकों में सात इंडोनेशियाई और पांच अन्य विदेशी कर्मचारी हैं। अधिकारी ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए खुलासा किया कि विस्फोट एक भट्टी पर मरम्मत कार्य के दौरान हुआ जब एक ज्वलनशील तरल पदार्थ में आग लग गई और उसके बाद हुए विस्फोट के कारण पास के ऑक्सीजन टैंक भी फट गए।
मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU