Hoardings of Shri Ram Mandir : श्री राम मंदिर के होर्डिंग्स से तुष्टिकरण की गारंटी बनी कांग्रेस के पेट में हो रहा दर्द : शर्मा

Election Commission of India :

Hoardings of Shri Ram Mandir : ‘सोनिया भक्त’ अब ‘चुनावी राम भक्त’ बन रहे थे

 

Hoardings of Shri Ram Mandir :  भोपाल !  भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज राज्य के प्रवास पर आ रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल किया कि राजधानी भोपाल में श्री राम मंदिर के होर्डिंग लगे होने से ‘ तुष्टिकरण की गारंटी’ बनी कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों हो रहा है।


Hoardings of Shri Ram Mandir :  शर्मा ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि भगवान श्री राम, हिंदुत्व और सनातन का विरोध कांग्रेस का मूल चरित्र है। ये इस प्रदेश के चुनाव में उजागर भी हो गया है। भोपाल में प्रभु श्रीराम मंदिर के होर्डिंग लगे हैं तो कांग्रेस इसे लेकर चुनाव आयोग में आपत्ति व्यक्त कर रही है। कांग्रेस ने आयोग से इन्हें हटाने की मांग की है।


Hoardings of Shri Ram Mandir : उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ कह रहे हैं कि श्री राम मंदिर कोई भाजपा का थोड़े है, वो तो सबका और हर सनातनी का है। उसके बाद कांग्रेस को ये होर्डिंग लगने में पीड़ा क्यों हो रही है। दरअसल कांग्रेस को राम मंदिर निर्माण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति से पीड़ा है। तुष्टिकरण की गारंटी बनी कांग्रेस को इस सभी से समस्या है।

MP Bhopal : स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया-राहुल-प्रियंका के साथ कन्हैया कुमार भी करेंगे प्रचार
उन्होंने आरोप लगाया कि ‘सोनिया भक्त’ अब ‘चुनावी राम भक्त’ बन रहे थे। ये सब विरोध  सोनिया गांधी के इशारे पर हो रहा है।  कमलनाथ और दिग्विजय सिंह एक परिवार के प्रति निष्ठा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
इसके साथ ही उन्होंने  वाड्रा से सवाल किया कि श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और ऐसे होर्डिंग लगने से कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों हो रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU