health tips : कई गंभीर बीमारियों का इलाज़ है चुटकी भर हींग,मिलेंगे ये चमत्कारी फायदे….

health tips : इन बीमारियों में कारगर है हींग

पेट की बीमारियों को करें दूर: अगर आप कब्ज, गैस, और बदहजमी से परेशान हैं तो चुटकी भर हींग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। हींग में मौजूद गुण ब्लोटिंग और पेट में गैस की समस्या को चुटकियों में दूर करते हैं। साथ ही आग आप पेट में कीड़ो की समस्या से परेशान है तो हींग का उपयोग आपको इस समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।

health tips : खांसी में हींग के फायदे: खांसी को नियंत्रित करने में भी हींग का उपयोग फ़ायदेमंद होता है, हींग में कफ को शांत करने के साथ -साथ एंटी बैक्ट्रियल गुण भी होता है जो कि खांसी के लक्षणो को कम करने में मदद करती है। इसे छाती पर लगाने से दमा, कुक्कुरखांसी, फेफड़े की सूजन में लाभ होता है।

health tips : पीरियड में दिलाए आराम: अगर आपको पेडियड में बहुत ज़्यादा दर्द या क्रैम्प आता है तो हींग आपके लिए संजीवनी बूटी समान हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले औषधि तत्व मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द के साथ-साथ अन्य तकलीफों को भी कम करने में मदद करते है।

health tips : दांत दर्द से राहत दिलाए: अगर आप दांत दर्द से परेशान हैं और चाहते है कि घर पर ही कुछ ऐसा मिल जाये जिससे दांत के दर्द को कम किया जा सके तो हींग का इस्तेमाल करें। हींग में दर्दनिवारक गुण के साथ -साथ एन्टीबैक्ट्रियल गुण होते हैं जो दांत दर्द कम कम करने में मदद करती है। हींग को थोड़ा गर्म कर लें। इसे जिस दांत पर कीड़े लगे हों वहां लगाकर थोड़ी देर के लिए दबा लें। इससे कीड़े नष्ट होने लगते हैं।

health tips :दाद में फायदेमंद: अनेक लोग दाद के परेशान रहते हैं। दाद की समस्या में हींग के प्रयोग से फायदे मिलते हैं। हिंग को पीसकर दाद पर लगाएं। दाद ठीक होता है।

health tips :कैसे करें इस्तेमाल?
आप खाली पेट एक चुटकी हींग को 1 गिलास गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पी सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी भी बीमारी से जूझ रहे हैं तो हींग के सेवन से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU