Harmanpreet Brigade : विश्वकप जीतने पर हरमनप्रीत ब्रिगेड होगी मालामाल

Harmanpreet Brigade :

Harmanpreet Brigade विश्वकप जीतने पर हरमनप्रीत ब्रिगेड होगी मालामाल

Harmanpreet Brigade नई दिल्ली !  अगले महीने ओडिशा में होने वाले हाकी के महाकुंभ यानी एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में भारतीय टीम को प्रोत्साहित करने के लिये हाकी इंडिया ने नगद पुरस्कारों की घोषणा की है।

Harmanpreet Brigade भारतीय टीम यदि विश्वकप का स्वर्ण पदक जीतती है तो टीम के प्रत्येक सदस्य को 25 लाख रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा जबकि सहयोगी स्टाफ के सदस्यों को पांच पांच लाख रूपये मिलेंगे। भारत ने आखिरी बार 1975 में विश्व कप का खिताब जीता था। मलेशिया के कुआलालंपुर में फाइनल में उसने पाकिस्तान को हराकर प्रतिष्ठित खिताब जीता था।

Harmanpreet Brigade  हरमन ब्रिगेड अगर विश्वकप के फाइनल में हारती भी है, फिर भी हर खिलाड़ी को 15 लाख और सहयोगी स्टाफ को तीन लाख का नगद पुरस्कार दिया जायेगा जबकि कांस्य पदक की उपलब्धि पर हर खिलाड़ी 10 लाख रुपये से सम्मानित किया जाएगा, जबकि सहायक कर्मचारी दो लाख रुपये के पुरस्कार के हकदार होंगे।

Harmanpreet Brigade  यह निर्णय हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने पिछली 24 दिसंबर को एक आभासी बैठक में लिया जिसका मकसद टीम के मनोबल को और बढ़ाने का था। विश्वकप में दुनिया की 16 शीर्ष टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी।

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा “ घरेलू विश्व कप में पदक जीतना निश्चित रूप से खिलाड़ियों के लिए उनके सजे हुए करियर की सबसे अच्छी यादों में से एक होगा। हम उन्हें एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

Harmanpreet Brigade  भारतीय पुरुष हॉकी टीम देश का गौरव है और हम चाहते हैं कि वे इस खेल में सभी संभव ऊंचाइयों को छूएं। इसे हासिल करने में उनकी मदद करने और इस लक्ष्य के प्रति उन्हें और प्रेरित करने के लिए हमने टीम के लिए इस पुरस्कार की घोषणा की है। हरमनप्रीत एंड कंपनी बहुत सक्षम और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और हमें यकीन है कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।”

Harmanpreet Brigade  हॉकी इंडिया ने पिछले सप्ताह विश्वकप के लिये 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी। भारतीय टीम इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ पूल डी में है। टीम 13 जनवरी को राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में स्पेन के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ उनका दूसरा मैच होगा। वे वेल्स के खिलाफ अपने तीसरे पूल मैच के लिए भुवनेश्वर जाएंगे।

नॉकआउट चरण 22 जनवरी और 23 जनवरी को क्रॉसओवर मैचों के साथ शुरू होगा जिसके बाद 25 जनवरी को क्वार्टर फाइनल और 27 जनवरी को सेमीफाइनल होंगे। कांस्य पदक मैच और फाइनल दो फरवरी को होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU