Happy Propose Day 2024  : वैलेंटाइन वीक : रोज़ डे से इस वीक की शुरूआत हो चुकी है। वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन है प्रपोज़ डे जिसे हर साल वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन 8 फरवरी को मनाया जाता है।  यह दिन प्यार,स्नेह और एक दूसरे के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने का दिन हैं। माना जाता है कि वैलेंटाइन वीक की शुरुआत पश्चिमी दुनिया में हुई, लेकिन प्रपोज डे का इतिहास कुछ हद तक अस्पष्ट है।

Chhattisgarh News : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से विदेश में बंधक भिलाई खुर्सीपार की महिला हुई मुक्त

Happy Propose Day 2024  : प्रपोज डे की परंपरा ने पिछले कुछ सालों में खास मुकाम हासिल किया है। प्यार में पड़े कपल्स अपने प्यार को आधिकारिक बनाने के लिए इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। युवाओं में इस दिन की खास अहमियत है। कपल्स इस दिन का इंतजार पूरे साल करते हैं। युवा अपने दोस्ताने को रिश्ते का नाम देने के लिए इस दिन का इस्तेमाल करते हैं।

जो लोग पहली बार अपने क्रश से प्यार का इज़हार करने वाले हैं, उनके लिए हाल-ए-दिल बयां करना थोड़ा सा मुश्किल होता है। इस दिन का सहारा लेकर लोग अपने दिल का हाल अपने साथी से बयां करते हैं। आइए जानते हैं कि प्रपोज डे का इतिहास क्या है और इस दिन का कैसे महत्व है और इसे कैसे सेलिब्रेट करें।

महत्वप्रपोज़ डे मनाने की शुरूआत कैसे हुई इसकी कोई स्टीक जानकारी नहीं है, फिर भी कुछ उल्लेखनीय घटनाएं हैं जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने वैलेंटाइन वीक के इस उत्सव को प्रभावित किया है। कहा जाता है कि 1477 में ऑस्ट्रियाई आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ बरगंडी को एक शानदार हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज किया था,

जिससे इस दिन प्रपोज करने की परंपरा की नींव पड़ी। प्रपोज डे उन लोगों के लिए खास दिन हैं जो अपने प्यार को ऑफिशियल बनाना चाहते हैं। अपने प्यार को वो खास अंदाज में रोमांटिक तरीके से विश करते हैं। ये दिन दो व्यक्तियों के बीच प्रतिबद्धता और प्यार का प्रतीक है। इस दिन प्रेमी जोड़े अपने पार्टनर को खास और यादगार तरीके से प्रपोज करते हैं।