Gardeners of Himachal विदेशों से दो करोड़ पेटी सेब आयात से भारत के बागवानों को नुकसान

Gardeners of Himachal

Gardeners of Himachal  विदेशों से सस्ता सेब आयात होने से हिमाचल के बागवानों को नुकसान

 

Gardeners of Himachal  शिमला !  भारत में 30 देशों से जनवरी 2023 से नवंबर 2023 तक करीब दो करोड़ पेटी सेब आयात हुआ है। भारी मात्रा में सेब आयात होने से सीए स्टोर में रखे हिमाचली सेब की मांग घट गई है। इससे बागवानों को करोड़ों के नुकसान उठाना पड़ रहा है। ईरान, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और चिली, अमेरिका और ब्राजील से सबसे अधिक सेब आयात हुआ है।


सेब, सब्जी एवं फूल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान ने बताया कि ईरान का सेब अवैध रूप से भारत पहुंच रहा है, जिसके चलते इसके दाम कम है। साफ्ता (साउथ एशियन फ्री ट्रेड एरिया) के चलते बिना शुल्क चुकाए ईरानी सेब अफगानिस्तान के रास्ते भारत पहुंच रहा है।


Gardeners of Himachal  उन्होंने कहा कि खर्चा कम होने के कारण यह सस्ता है। हिमाचल के बागवानों का करीब एक करोड़ पेटी सेब सीए स्टोर में है। विदेशों से भारी मात्रा में सस्ता सेब आयात होने से हिमाचल के बागवानों को नुकसान का डर सता रहा है।


हर साल बाहरी देशों से भारी मात्रा में सेब आयात होता है। सेब की खपत के लिए विदेशों को भारत में बड़ा बाजार मिलता है। हिमाचल के बागवानों की मांग है कि जब तक स्थानीय सेब पूरी तरह खत्म नहीं होता, तब तक विदेशी सेब के आयात पर रोक रहनी चाहिए। सेब के आयात पर बेस रेट प्रतिकिलो 50 से बढ़ाकर 100 रुपये और विदेशों के सेब पर आयात शुल्क 100 फीसदी किया जाना चाहिए, तभी स्थानीय सेब उत्पादकों को फसल के संतोषजनक दाम मिलेंगे।

हिमाचल सरकार ने भी विदेशी सेब पर आयात शुल्क 100 फीसदी करने की मांग केंद्र सरकार को भेजी है। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का कहना है कि केंद्र सरकार से आयात शुल्क बढ़ाने और डब्ल्यूटीओ में सेब बागवानों का मुद्दा प्रमुखता से उठानी की मांग की गई है।


Gardeners of Himachal  केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर विदेशों से आयात हो रहे सेब का बेस रेट 100 रुपये प्रति किलो तथा आयात शुल्क 100 फीसदी करने का आग्रह किया है। डब्ल्यूटीओ में भी सेब उत्पादकों की मांग प्रमुखता से उठाने की मांग की गई है। विदेशों से पहुंच रहे सेब के कारण हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU