Indian Airforce in France : फ्रांस में इंडियन एयरफोर्स के राफेल का फ्लाईपास्ट

Indian Airforce in France

पीएम मोदी ने ली भारतीय दस्ते की सलामी, सारे जहां से अच्छा की धुन बजाई गई

पेरिस। फ्रांस की बैस्टिल डे परेड में शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए। इस परेड में शामिल होने वाले वे दूसरे प्रधानमंत्री हैं। उन्हें फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिजेट मैंक्रो ने रिसीव किया। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मोदी का गले लगाकर स्वागत किया। परेड में भारतीय राफेल ने उड़ा भरी। तीनों सेनाओं के मार्चिंग दस्ते के 269 जवानों ने परेड में हिस्सा लिया। उनकी एंट्री सारे जहां से अच्छा की धुन के साथ हुई।

2009 में पीएम मनमोहन सिंह बैस्टिल डे परेड में चीफ गेस्ट थे

खास बात ये है कि आमतौर पर फ्रांस एक से ज्यादा फॉरेन गेस्ट को इस समारोह के लिए आमंत्रित करता है, लेकिन इस बार इवेंट में पीएम मोदी इकलौते विदेशी मेहमान होंगे। मोदी से पहले साल 2009 में पहली बार तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह को फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने बतौर चीफ गेस्ट इनवाइट किया था।

डिनर के लिए वेजिटेरियन मेन्यू, मोनालिसा की पेंटिंग भी देखेंगे पीएम

बैस्टिल डे परेड के बाद भारत और फ्रांस के बीच डेलिगेशन लेवल की बातचीत होगी। पीएम मोदी फ्रांस की नेशनल असैंबली के अध्यक्ष येल ब्रॉन पिवेट से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पीएम भारत-फ्रांस के कारोबारियों के साथ भी बैठक करेंगे। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रपति मैक्रों भी मौजूद रह सकते हैं। पीएम मोदी के सम्मान में मैक्रों वर्ल्ड फेमस लूव्र म्यूजियम के कोर मार्ली कोर्टयार्ड में एक स्टेट बैन्क्वेट भी होस्ट करेंगे। इसमें 250 डिग्निटरीज शामिल होंगे। मैक्रों मोदी को लूव्र म्यूजियम का एक टूर भी कराएंगे। यहीं पर दुनिया की सबसे चर्चित और महंगी माने जाने वाली मोनालिसा पेंटिंग भी मौजूद है। म्यूजियम के टूर के बाद इसकी छत से मोदी और मैक्रों एफिल टावर के ऊपर होने वाली आतिशबाजी का आनंद उठाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU