FIH Hockey5s Women’s World Cup 2024 भारतीय महिला टीम ने नामीबिया को 7-2 से हराया

FIH Hockey5s Women's World Cup

FIH Hockey5s Women’s World Cup 2024 भारतीय महिला टीम ने नामीबिया को 7-2 से हराया

 

FIH Hockey5s Women’s World Cup 2024 मस्कट !  भारतीय महिला टीम ने गुरुवार को एफआईएच हॉकी5एस महिला विश्वकप 2024 के अपने अंतिम पूल सी मैच में नामीबिया को 7-2 से हरा दिया है। कल पूल सी के खेले गये दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने अमेरिका पर 7-3 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।


FIH Hockey5s Women’s World Cup 2024 आज नामीबिया पर मिली जीत के साथ ही भारतीय टीम ने ग्रुप में शीर्ष पर रहकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां शुक्रवार को उसका मुकाबला पूल डी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम न्यूजीलैंड से होगा।


पोलैंड और अमेरिका के खिलाफ लगातार जीत के बाद भारत अपने आत्मविश्वास के साथ नामीबिया के खिलाफ खेल में उतरी थी। खेल के पहले चार मिनट में दो गोल दागकर उसने कुछ ही समय में नामीबिया को बैकफुट पर ला दिया। पहला गोल उप कप्तान महिमा चौधरी ने तीसरे मिनट में किया जबकि इसके बाद दूसरा गोल दीपिका सोरेंग ने चौथे मिनट में दागा। पहले हाफ में भारत ने स्कोर 2-0 था।


FIH Hockey5s Women’s World Cup 2024 नामीबिया की ओर से पहला गोल दूसरे हाफ की शुरुआत में जिवांका क्रुगर ने 18 मिनट में किया और इसके बाद महिमा चौधरी ने 19 मिनट में अपना दूसरा गोल करके भारत की बढ़त को 3-1 कर दिया। दीपिका सोरेंग ने 26वें मिनट रुताजा दादासो पिसल ने 22 मिनट में और अक्षता अबासो ढेकाले ने 23मिनट में और अजमीना कुजूर ने 28 मिनट में गोल किया। वहीं एंथिया कोएत्जी ने 30 मिनट में नामीबिया के लिए दूसरा गोल किया और भारत ने 7-2 से मैच जीत लिया।


इससे एक दिन पहले बुधवार खेले गये टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए पहले मुकाबले में भारत ने पोलैंड को 5-4 से हराया और उसके बाद देर रात हुए दूसरे मुकाबले में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अमेरिका को 7-3 के बड़े अंतर से पराजित किया था।


भारत की ओर से महिमा चौधरी ने 17वें मिनट में गोला दागा ,वहीं मारियाना कुजूर ने 20वें, 22वें मिनट, दीपिका सोरेंग ने 23वें, 25वें मिनट, मुमताज खान ने 27वें मिनट में और अजमीना कुजूर ने 29 मिनट में गोल किये।
अमेरिका की ओर से मैच के दौरान जैकलीन सुमफेस्ट ने चौथे और 18वें मिनट में गोल किये और कैप्टन लिनिया गोंजालेस ने 14वें मिनट में गोल दागा।


अमेरिका की ओर से जैकलीन सुमफेस्ट ने पहले हाफ के चौथे मिनट में रिवर्स शॉट को गोल में तब्दील कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद दूसरे हाफ में कैप्टन लिनिया गोंजालेस ने 14वें मिनट में गोल दाग कर अमेरिका की बढ़त को दोगुना कर दिया।

Jagdalpur Breaking छेरछेरा की गाड़ा गाड़ा बधाई के साथ मुख्यमंत्री का संबोधन

FIH Hockey5s Women’s World Cup 2024 दबाव में खेल रहे भारतीय टीम को महिमा चौधरी ने 17वें मिनट में भारत के लिए पहला गोल किया। इसके बाद मारियाना कुजूर ने 20वें मिनट में गोलकर स्कोर को 2-2 से बराबरी पर ला दिया। कुजूर ने 22वें मिनट फिर गोल बढ़त को 3-2 कर दिया। दीपिका ने 23वें और 25वें मिनट तथा मुमताज खान ने 27वें गोलकर का अंतर 7-3 कर भारत को जीत दिला दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU