Famous Hindi writer Pushpa Bharti पुष्पा भारती को केके बिरला फाउंडेशन का ‘व्यास सम्मान’

Famous Hindi writer Pushpa Bharti

Famous Hindi writer Pushpa Bharti पुष्पा भारती को केके बिरला फाउंडेशन का ‘व्यास सम्मान’

Famous Hindi writer Pushpa Bharti नयी दिल्ली !   सुप्रसिद्ध हिंदी लेखिका पुष्पा भारती को उनके संस्मरण ‘यादें, यादें और यादें’ के लिए केके बिरला फाउंडेशन की ओर से वर्ष 2023 का ‘व्यास सम्मान’ देने की सोमवार को घोषणा की गयी।

Famous Hindi writer Pushpa Bharti केके बिरला फाउंडेशन की एक विज्ञप्ति के अनुसार, व्यास सम्मान के रूप में लेखिका पुष्पा भारती को चार लाख रुपये की राशि प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न भेंट किया जाएगा। उनकी पुस्तक ‘यादें, यादें और यादें’ 2016 में प्रकाशित की गयी थी। उन्हें पुरस्कार देने का निर्णय साहित्य के जाने-माने विद्वान प्रो. रामजी तिवारी की अध्यक्षता में निर्णायक मंडल ने किया। निर्णायक मंडल के संयोजक हिंदी भाषा समिति (थाणे) के डॉ श्याम सुन्दर पाण्डेय थे और इसके अन्य सदस्यों में अरूणा गुप्ता और प्रो अनिल राय (दोनों दिल्ली), डॉ विजया सती (नैनीताल) और फाउंडेशन के निदेशक डॉ सुरेश ऋतुपर्ण (सदस्य सचिव) शामिल थे।

व्यास सम्मान 1991 में शुरू किया गया। यह प्रत्येक वर्ष कविता, कहानी, उपन्यास, आत्मकथा जैसे साहित्यिक कार्यों में उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज कराने वाले लेखकों को दिया जाता है और अब तक कुल 31 लेखक यह सम्मान पा चुके हैं। इससे सम्मानित लेखकों में डॉ रामविलास शर्मा, डॉ धर्मवीर भारती, प्रो रामस्वरूप चतुर्वेदी, डॉ केदार नाथ सिंह, श्री श्रीलाल शुक्ल, श्रीमती चन्द्रकांता, मन्नू भंडारी और डॉ ज्ञान चतुर्वेदी जैसे प्रतिष्ठित नाम हैं।

Bhilai Steel Plant : एंगल चढ़ाते समय अनियंत्रित होकर तीन मंजिल ऊंचाई से जमीन पर गिरा ठेका मजदूर

Famous Hindi writer Pushpa Bharti  उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में जन्मी पुष्पा भारती का संस्मरण, जीवनी और रेखाचित्र की विधाओं में उल्लेखनीय योगदान है। उनकी अब तक कुल 17 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें से उनकी ‘सफर सुहाने’, ‘सरस-संवाद’, ‘ढाई आखर प्रेम’, ‘अमिताभ आख्यान’ जैसी कई पुस्तकें शामिल हैं, जिनमें उन्होंने अपनी कलम से अमिट छाप छोड़ी है। लेखिका को अब तक उत्तर प्रदेश के साहित्य भूषण, और कालिदास अकादमी, उज्जैन के हिंदी सेवा सम्मान सहित कुल 11 पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU