Famous Baba Mahakal Temple : बाबा महाकाल के दर्शन करने देश विदेश से पहुंच रहे हैं प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख भक्तजन

Famous Baba Mahakal Temple :

Famous Baba Mahakal Temple बाबा महाकाल के दर्शन करने देश विदेश से पहुंच रहे हैं प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख भक्तजन

 

 

Famous Baba Mahakal Temple उज्जैन ! दीपावली पर्व के बाद उज्जैन के प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख भक्तजन बाबा महाकाल के दर्शन करने देश विदेश से महाकाल मंदिर पहुंच रहे हैं । ज्ञात हो कि दीपावली पर्व के बाद 19 नवंबर को पहला रविवार आया है, इसलिए छुट्टी का दिन होने से आज के महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे।

 

Famous Baba Mahakal Temple महेश पुजारी ने बताया कि महाकाल मंदिर में विश्व की एकमात्र बाबा महाकाल की मूर्ति दक्षिणीमुखी है। इनके दर्शन करने से शीघ्र ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। महेश पुजारी ने बताया कि अभी दीपावली पर्व की छुट्टियां चल रही है इसलिए पर्व के बाद से बाबा महाकाल के दर्शन के बड़ी संख्या भक्त देश विदेश से उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंच रहे हैं।

Assembly elections चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन कर्मचारी निलंबित

 

खासकर दर्शन के गुजरात से ज्यादा भक्तजन पहुंच रहें हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि गुजरात में दीपावली पर्व के बाद गुजरात के व्यापारी वर्ग कुछ दिनों के लिए अपना व्यापार बंद रखता है और देव दर्शन कर अपना वेकेंशन मनाता है। खासकर वह मथुरा और नाथद्वारा दर्शन के जाते हैं। इसी क्रम में वह बाबा महाकाल के दर्शन करने भी पहुंचते हैं।

 

बता दें कि उज्जैन में बाबा महाकाल लोक बनने के बाद से भी भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU