Explosion in coal mine सुरक्षा की बदइंतजामी के चलते पाकिस्तान के कोयला खदान में विस्फोट,12 मजदूरों की मौत, आठ घायल

Explosion in coal mine

Explosion in coal mine पाकिस्तान के कोयला खदान में विस्फोट होने से 12 मजदूरों की मौत, आठ घायल

 

Explosion in coal mine इस्लामाबाद ! पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में एक कोयला खदान में विस्फोट होने से 12 मजदूरों की मौत हो गई और अन्य आठ घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बलूचिस्तान में खानों के मुख्य निरीक्षक अब्दुल गनी बलूच ने शिन्हुआ को बताया कि प्रांत के हरनाई जिले में गुफा के अंदर जहरीली गैस जमा होने के कारण मंगलवार रात अचानक से विस्फोट हाे गया था।

उन्होंने कहा कि विस्फोट के समय खान के भीतर 12 मजदूर काम कर रहे थे और फंसे मजदूर साथियों को बचाने के लिए अन्य आठ मजदूर खदान के अंदर घुस गए और दुर्भाग्य से कोयला खदान ढहने से खान के अंदर घुसे आठाें मजदूर भी घायल हो गए।

Explosion in coal mine  उन्होंने बताया कि बचाव दल ने बड़ी मसक्कत के बाद खदान से 12 शव और घायल आठ मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जाने aaj ka rashifal – 20 मार्च 2024 : सिंह, तुला और मीन राशि के लिए भाग्यशाली रहेगा

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बयान में घटना में मजदूरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU