छत्तीसगढ़ में पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 8 नक्सली मारे गए, एक जवान शहीद

छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर 15 जून की सुबह से नारायणपुर के अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच लगातार मुठभेड़ जारी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 8 नक्सली मारे गए है। मारे गए नक्सलियों की संख्या आगे बढ़ भी सकती है। पुलिस और नक्सलियों के मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया वही दो जवान घायल गए है। फ़ोर्स अभी भी मौके पर मौजूद है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सुचना मिली की कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेता इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद थे। मुखबिर से सुचना मिली की बस्तर संभाग के जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कांकेर के DRG और STF के 1400 जवानों को ऑपरेशन के लिए तैनात किया गया है। पिछले 3 दिनों से नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

आज सुबह से लगातार पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस के जवानों ने नक्सलियों ठिकाने को घेर रखा है। अभी तक 8 नक्सली मारे गए गए है। अफसरों का कहना है की जवान वापस आएंगे तभी आगे की जानकारी मिल पाएगी।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU