Diwali festival : आइये दिवाली पर घर सजाने के लिए कुछ बेहतरीन तरीके जानते हैं

Diwali festival :

Diwali festival : दिवाली पर बजट के अनुकूल इस तरह सजाएं अपना घर, लगेगा बेहद खूबसूरत

 

Diwali festival :  दिवाली का त्योहार आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और यकीनन इसके लिए कई लोगों ने घर की साफ-सफाई भी शुरू कर दी होंगी।वैसे इस मौके पर घर की सजावट पर भी ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए आप दीये और लाइट्स के अलावा कम बजट में कई चीजों का इस्तेमाल करके अपने घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।चलिए फिर आज दिवाली पर घर सजाने के लिए कुछ बेहतरीन तरीके जानते हैं।

Diwali festival :  रंगोली बनाएं

 

अगर आपके घर के बाहर का हिस्सा बड़ा है तो आप फर्श को रंगोली से सजा सकते हैं।इसके लिए ऑनलाइन रिसर्च करके अच्छे रंगोली डिजाइन्स खोजें और फिर अपनी पसंदीदा रंगोली डिजाइन की रूपरेखा तैयार करें। अब इसे भरने के लिए रंगों का इस्तेमाल करें।इसके अलावा बाहर के दरवाजे के कोने और मंदिर में भी छोटी-छोटी रंगोली बनाएं। इसके लिए रंगों के साथ-साथ फूलों का भी इस्तेमाल करें।रंगोली बनाने के लिए इन हैक्स की मदद लें।

Diwali festival :  इस तरह सजाएं दीवारें

 

दिवाली का त्योहार रोशनी का है और ऐसे खास मौके पर लाइट्स और शीशे की सजावट करना तो बनता है।इसके लिए आप अपने घर की दीवारों पर लाइट वाली लडिय़ां लगाएं। यह हर घर में आसानी से उपलब्ध होती है।इसके अलावा आप घर की दीवारों की सजावट शीशे से भी कर सकते हैं। इसमें जब दीयों और अन्य लाइट्स की रोशनी का प्रतिबिंब नजर आता है और घर और भी अधिक खूबसूरत लगता है।

Diwali festival :  घर पर बनाएं शुभ-लाभ हैंगिंग

 

इस दिवाली अपने हाथ से शुभ-लाभ हैंगिंग बनाकर अपने घर की खिडक़ी-दीवारों पर लगाएं। आप इसे कम बजट में घर पर आसानी से बना सकते हैं।इसके लिए पहले एक कार्डबोर्ड पर 2 गोले बनाकर कांट लें। अब इसे कलरफुल शीट से कवर करने के बाद एक पर गिलीटर से शुभ और दूसरे पर लाभ लिखें।इसके बाद उसके किनारों को मोती, शीशे या गोटे से सजाकर इसे रिबन से ऐसे चिपकाएं ताकि इन्हें दीवार पर टांगना आसान हो जाए।

Diwali festival :  फूलों से करें सजावट

 

दिवाली पर आप फूलों का इस्तेमाल करके भी घर को सजा सकते है।हालांकि, इसके लिए आपको आर्टिफिशयल फूलों की बजाय असली फूलों का ही इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि असली फूलों से घर की सजावट ज्यादा अच्छा लगती है, साथ ही इसकी खुशबू से घर महकता भी रहता है।इसके लिए घर के सभी कमरों के किनारों और दरवाजों और खासतौर पर मंदिर को भी फूलों से सजाएं।दिवाली पर मेहमानों के लिए ये मीठे व्यंजन भी बनाएं।

घर पर फोटोग्राफी कॉर्नर बनाएं

 

Discovery of waterless cleaning method : आइए जल रहित सफाई विधि की खोज करें, 2 मिनट में चमकेंगे बर्तन

दिवाली खुशियों का त्योहार है तो इसमें सेल्फी लेना तो बनता है। इसके लिए अपने घर पर एक फोटोग्राफी कॉर्नर बनाएं।ऐसा करने के लिए सबसे पहले बालकानी, आंगन या अन्य ओपन एरिया चुनें और फिर वहां पर फ्रेम तैयार करें।इसके बाद फ्रेम को गेंदा और अन्य फूलों की माला का इस्तेमाल करके सजाएं।आप चाहें तो रंगोली के रंगों का इस्तेमाल करके मल्टी-कलर फ्रेम भी तैयार कर सकते हैं। यह फुल त्योहार वाली वाइब्स देने में मदद करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU