Diwali इस दिवाली घर में तैयार चीजों से सजाएं घर, लगेगा बेहद खूबसूरत

Diwali

Diwali इस दिवाली घर में तैयार चीजों से सजाएं घर

Diwali वैसे तो दिवाली पर घर को सजाने के लिए बाजार में कई तरह की चीजें मौजूद हैं, लेकिन जब सजावट के सामान घर में ही उपलब्ध चीजों से तैयार हो जाए तो बात ही क्या। आप चाहें तो लालटेन से लेकर तोरण तक अपने हाथों से बनाकर घर की सजावट में चार चांद लगा सकते हैं। आइए आज हम आपको पांच ऐसी चीजें बनाने का आसान तरीका बताते हैं जिनसे आपके घर को अलग ही लुक मिलेगा।

Diwali शुभ-लाभ हैंगिंग

अगर आप दिवाली पर अपने घर के द्वार पर शुभ-लाभ लगाते हैं तो इस बार इसके लिए अपने हाथ से बनाएं शुभ-लाभ हैंगिंग बनाएं। इसके लिए पहले एक कार्डबोर्ड पर दो गोले बनाकर इन्हें कांट लें। अब इसे कलरफुल शीट से कवर करने के बाद एक पर गिलीटर से शुभ और दूसरे पर लाभ लिखें। इसके बाद उसके किनारों पर मोती चिपकाएं। अंत में इनके पीछे रिबन ऐसे चिपकाएं ताकि इन्हें दीवार पर टांगना आसान हो जाए।

Diwali तोरण

प्रवेश द्वार को सजाने के लिए आप फूलों से तोरण या बांदरवाल बना सकते हैं। इसके लिए फूलों को और उनके रंग को चुनें और तोरण बनाना शुरू करें। इसके बाद फूलों को सुई धागे की मदद से एक माला में पिरोएं और उसकी लड़ी तैयार करें। तैयार लड़ी को बराबर अनुपात में जोड़ते हुए एक लंबी माला का आकर दें और अपने दरवाजे पर लटकाएं। यकीनन फूलों से बने तोरण से आपके घर का दरवाजा खिल उठेगा।

Diwali पेपर लालटेन

इसके लिए आप ऑनलाइन ट्यूटोरियल की मदद ले सकते है और इसका बेस तैयार करने के बाद आप इसे फेयरी लाइट्स की मदद से सजा सकते हैं। अगर आपके पास फेयरी लाइट्स नहीं है तो आप बल्ब का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप चाहें तो इसके लिए पेपर हैंगिंग या क्लॉथ हैंगिंग भी खरीद सकते हैं। इनके चारों ओर फेयरी लाइट्स लपेट कर सजाने से ये बेहद खूबसूरत लगेगा।

Diwali जगमगाता लैंप

जगमगाता लैंप बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए पहले मार्केट से अपने पसंदीदा डिजाइन का लैंप खरीदें, फिर इस पर ध्यान से एक मजबूत रस्सी बांधें क्योंकि इससे लैंप के गिरने का डर नहीं रहता है। इसके बाद इसे अपने घर की बालकनी या फिर लिविंग रूम के बीचों-बीच टांग दें। यकीन मानिए इससे ये जगहें बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक लगने लगेंगी।

Diwali दिवाली वॉल आर्ट

इसे बनाने के लिए सबसे पहले कलर फुल शीट से जिग-जेग बनाएं फिर इसे गोलाकार या फिर अपनी पसंदीदा आकार में काटें। इसके बाद इसके बीच में फर या फिर गोटा पट्टी चिपकाएं। इसी तरह चार से पांच पेपर क्राफ्ट बना लें। इसके बाद इन्हें एक दूसके के किनारे में आड़े-तिरछे तरीके से चिपकाएं। अब इसे अपने घर की दीवार पर टेप की मदद से चिपकाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU