Dhanteras 2022 धनतेरस पर झाड़ू ही नहीं 10 रुपये की ये चीज भी चमका सकती है भाग्य

Dhanteras 2022

Dhanteras 2022  धन की देवी नहीं छोड़ेंगी साथ

Dhanteras 2022  नई दिल्ली । धनतेरस के दिन बाजारों में काफी चहलपहल है, लोग सोने-चादी की चीजें खरीद रहे है। ऐसे में हम आपकों एक ऐसी चीज की खरीदारी के बारे में बताने जा रहे है, जिसे खरीद कर अपने घर लाने से आपकों कभी भी धन की कमी नहीं आएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस के दिन कहा जाता है कि झाड़ू खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, इसी के साथ धनतेरस के दिन नमक खरीदना भी शुभ माना गया है।

Dhanteras 2022 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन 10 रुपये का नमक का पैकेट अवश्य खरीद कर लाएं। इस दिन नमक खरीदने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और व्यक्ति के जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं रहती।

Dhanteras 2022 धनतेरस के दिन करें नमक के ये उपाय

Dhanteras 2022 धनतेरस के दिन नमक खरीदना फलदायी माना गया है। धनतेरस के दिन खरीदा गया नमक ही पूरा दिन किसी भी चीज में इस्तेमाल करने से व्यक्ति के धन में वृद्धि होती है और धन में बरकत होती है।
घर की पूर्व और उत्तर दिशा के कोने में थोड़ा सा नमक एक कांच की कटोरी में रखने से घर की दरिद्रता दूर होती है। इतना ही नहीं, धन आगमन के नए रास्ते खुलते हैं।

Dhanteras 2022 इस दिन खासतौर से घर में नमक के पानी का ही पोछा लगाने से विशेष लाभ होता है। इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

Dhanteras 2022 अगर पति-पत्नी के रिश्तों में खटास बनी हुई हैं, तो धनतेरस के दिन रात में सेंधा नमक या साबुत नमक का एक टुकड़ा बेडरूम में रखकर सो जाएं। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।

शास्त्रों में कहा गया है कि नमक शुक्र और चंद्र का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में नमक कभी भी लोहे या फिर स्टील के बर्तन में न रखें। ऐसा करने से चंद्र और शनि मिलकर परिवार के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। कहते हैं कि नमक को कांच के डिब्बे में ही रखना चाहिए।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU