Deputy Chief Minister Arun Sao :  गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री  अरूण साव

Deputy Chief Minister Arun Sao :

Deputy Chief Minister Arun Sao : प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

 

 

Deputy Chief Minister Arun Sao :  रायपुर !  उप मुख्यमंत्री  अरूण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम लंघवाटोला तथा फुलवारी (एफ.) में गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी ने मनखे-मनखे एक समान, करुणा, प्रेम, सत्य और अहिंसा का संदेश दिया।

Deputy Chief Minister Arun Sao बेमेतरा और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रवास पर जाएंगे उप मुख्यमंत्री अरूण साव

 

उन्होंने लोगों को हमेशा सत्य व सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि परम पूज्य गुरू घासीदास जी के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए हुए संदेशों को हम सबको अपने जीवन में अपनाना चाहिए। श्री साव ने कार्यक्रम में जैतखाम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूर्व विधायक श्री तोखन साहू, आयोजन समिति के पदाधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU